फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gang rape accused injured in encounter, uncle arrested

Muzaffarnagar News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, चाचा गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gang rape accused injured in encounter, uncle arrested
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी फिरोज और उसके चाचा उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिरोज मुठभेड़ में घायल हुआ है। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई थीं। सोमवार देर रात पानीपत-खटीमा हाईवे पर रेलवे पुल के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फिरोज घायल हो गया। उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके चाचा उस्मान को तलाशी अभियान के बाद पकड़ा गया। फिरोज मंसूरपुर के गांव पुरबालियान का मूल निवासी है। वह वर्तमान में खालापार में रहता है। उस्मान भी उसका चाचा है। दोनों चाचा-भतीजे दिल्ली के दरियागंज में पोषक पूरक बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

बताया कि डॉक्टर आदिल, उसका कंपाउंडर नाजिम, फिरोज और उस्मान 17 अगस्त को किशोरी का कार से अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर नाजिम को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस मामले में डॉक्टर आदिल और डॉक्टर सम्राट सहित पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फिरोज, डॉक्टर आदिल और नाजिम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वांछित आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए थे
वांछित दोनों आरोपी एक सीसीटीवी फुटेज में कार में दिखाई दिए थे। किशोरी ने भी इस संबंध में बयान दिया था। सर्विलांस टीम को आरोपियों के शामली की ओर से शहर की तरफ आने की जानकारी मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
----
इन्हें किया पहले गिरफ्तार
पीर वाली गली मिमलाना रोड निवासी डॉ. आदिल पर दुष्कर्म करने का आरोप है। गुडलक पैलेस के पास मिमलाना रोड निवासी नाजिम डॉ. आदिल का कंपाउंडर है और उस पर दुष्कर्म का आरोप है। गांव मिमलाना निवासी नदीम सम्राट इंटर कॉलेज का चौकीदार है। इस पर छुट्टी के दिन घटना के समय कॉलेज का गेट खोलने का आरोप है। गांव मिमलाना निवासी कामरान पर डॉक्टर आदिल के अल्फा क्लीनिक का फ्लेक्सी फाड़ने का आरोप है। लद्धावाला निवासी डॉ. सम्राट उर्फ इरशाद अली खान पर दुष्कर्म की घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को न बता कर साजिश में शामिल होने का पुलिस ने आरोपी माना है।

-------
यह था मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को 17 अगस्त को अपहरण कर लिया था। तलाश करने पर उसने कई लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक क्लीनिक के संचालक डॉ. आदिल व उसके कंपाउंडर नाजिम, दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। डॉक्टर का क्लीनिक सील कर डॉक्टर के प्रैक्टिस करने के लाइसेंस को निरस्त कर दिया था। लोगों ने पंचायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed