फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gang busting tractor trolley busted

ट्रैक्टर ट्राली चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 21 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gang busting tractor trolley busted
बेलड़ा जुनारदार से हुई ट्रेक्टरट्रालियों की चोरियों का खुलासा करते एसएसपी दिनेश कुमार। वहीं पु? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नागल के गांव बेलड़ा जुनारदार से 15 दिन पहले गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ कर उनके कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद करने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपी एक ही परिवार के हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में भेजा। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने घटना का खुलासा कर बताया कि नागल थानाक्षेत्र के गांव बेलड़ा जुनारदार निवासी अब्दुल रहमान पुत्र गुल बहार ने पांच फरवरी को नागल थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि गन्ने से लदी उसकी ट्रैक्टर ट्राली गांव के गन्ना क्रय केंद्र में खड़ी थी। पास में ही गुल बहार पुत्र बशीर की गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली भी खड़ी थी। दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को चार फरवरी की रात्रि में चोरों ने चोरी किया। नागल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

एसएसपी ने चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस को निर्देशित किया। इस क्रम में एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्र और सीओ चौब सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना पर बुधवार की रात में साधारणसिर मिल रोड तिराहे से चेकिंग के दौरान शातिर चोर साकिब पुत्र इकराम, सुफियान पुत्र इस्लाम, शानू पुत्र इस्लाम, जान मोहम्मद उर्फ जाम्मन पुत्र मसरूर और नूर मोहम्मद पुत्र मसरूर निवासी थीतकी (देवबंद) को दबोचा। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर व चार कारतूस, एक अवैध तमंचा 12 बोर दो कारतूस, एक चाकू और चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद की। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने दो ट्र्ैक्टर ट्रालियों को अपने साथी मसरूर पुत्र इरफान, उस्मान पुत्र इस्लाम, शाकिर पुत्र इकराम निवासी थीतकी के साथ मिलकर बेलड़ा जुनारदार के गन्ना क्रय केंद्र से चौकीदार को बंधक बनाकर चोरी किया। ट्रालियों में लदे गन्ना को उन्होंने चरथावल (मुजफ्फरनगर) के कोल्हू में बेचा। आज भी वह खेतों से गन्ना चुराने जा रहे थे, लेकिन पांचों पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर हैं गिरफ्तार आरोपी
पांच गिरफ्तार आरोपी थीतकी गांव के रहने वाले एक ही परिवार हैं। जो शातिर चोर हैं। आरोपी शानू पर देवबंद थाने में गैंगेस्टर एक्ट में मामला दर्ज है। उक्त गिरोह के सदस्य देहरादून व हरिद्वार में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। - दिनेश कुमार, एसएसपी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed