{"_id":"5b6b8c6da6b3ce58605c2562488f0992","slug":"gandhi-colony-booth-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी कॉलोनी के बूथ पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी कॉलोनी के बूथ पर हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी के एसडी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने और दूसरा गेट खोलने को लेकर सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों को एक दूसरे से अलग करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। बाद में अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
शहर सीट के उपचुनाव में गांधी कालोनी के कॉलेज में एक वोटर द्वारा फर्जी मतदान करने का प्रयास करने पर सपा और भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया तो भाजपाई कॉलेज का दूसरा गेट खुलवाने को लेकर पुलिस से भिड़ गए। उनका कहना था कि जिस गेट से वोटर कॉलेज के भीतर जा रहे हैं वह बहुत छोटा है, इसलिए दूसरा गेट खोला जाए।
यह भी बताया गया कि पहले चुनावों में भी दोनों गेटों से वोट डाले जाते रहे हैं। अधिकारियों ने दूसरा गेट खोलने से साफ मना कर दिया। इस बात को लेकर वहां हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने लाठियां भांजकर वहां से भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान घंटाभर कॉलेज के आसपास हंगामे के हालात बने रहे। बाद में एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली और एडीएमएफ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। एहतियातन मतदान केंद्र पर फोर्स बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
सभी जगहों का फोर्स चुनाव में लगाया
मुजफ्फरनगर। चुनाव को लेकर अधिकारियों ने फोर्स के मामले में किसी तरह की कोताही नहीं बरती। दस कंपनी पीएसी, छह अर्द्धसैनिक बलों की कंपनी, दर्जनभर सीओ, जिले से अधिकतर एसओ, करीब एक हजार सिपाही और होमगार्ड, एसएसपी कार्यालय का समस्त स्टाफ, फायर ब्रिगेड, क्राइम ब्रांच, महिला थाना, पुलिस लाइन आदि के अलावा बुढ़ाना, पावटी, कवाल आदि जगहों पर तैनात फोर्स को भी मतदान के लिए सुरक्षा की दृष्टि से शहर में बुलवा लिया था। कहीं से जरा सी सूचना मिलते ही भारी फोर्स मौके पर नजर आता था।