फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gandavada won the kabaddi competition

शामली के गंदेड़वा की टीम ने कब्जाई ट्राफी

Mon, 16 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gandavada won the kabaddi competition
चरथावल के टांडा गांव में कबड्डी मैच का शुभारंभ करते राज्यमंत्री विजय कश्यप। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। गांव टांडा में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के समापन पर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि कबड्डी ग्रामीण अंचल के लोकप्रिय खेल है। प्रतियोगिता के आयोजन से परस्पर सद्भाव और सौहार्द की भावना बढ़ती है। टूर्नामेंट में शामली की गंदेवड़ा की टीम ने रोचक खेल दिखाकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। कार्यक्रम में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

टांडा गांव में कबड्डी टूर्नामेंट में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय कश्यप ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तराखंड सहित वेस्ट यूपी के कई जनपदों की टीमों के 30 मैच हुए। रविवार शाम को फाइनल में पहुंची शामली के गंदेवड़ा और रुड़की के बेलड़ा की टीम के बीच रोचक मैच हुआ। कड़े मुकाबले में शामली के गंदेवड़ा की टीम ने 29 अंक हासिल कर फाइनल जीत लिया, जबकि बेलड़ा की टीम 28 अंक लेकर उप विजेता रही। विजेता टीम के हिमांशु यादव को बेस्ट रेडर और अंकित को बेस्ट कैचर का अवार्ड मिला। कबड्डी के अर्जुन अवार्डी एवं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान संजीव बालियान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदा दौर की कबड्डी के तरीकों से अवगत कराया। समिति ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी के खिलाड़ी संजीव बालियान, कुश्ती की एशियाड चैंपियन नैना रोड, बॉक्सिंग चैंपियन विंका रोड, कुश्ती चैंपियन एशिया निखिल रोड को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, बिरालसी मंडल अध्यक्ष विकास आर्य दूधली, चरथावल मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, युवा नेता राहुल पुंडीर, जिला प्रतिनिधि प्रवीण राणा, वीर सिंह कसौली, सुरेंद्र कश्यप छिमाऊ मौजूद रहे। आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक बलराम सिंह, रोहित चौधरी, विकास, अंकुश और रजत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed