फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Games started in district jail, prisoners showed stamina

जिला कारागार में शुरू हुए खेल, बंदियों ने दिखाया दमखम

Thu, 14 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Games started in district jail, prisoners showed stamina
जिला कारागार में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते जेल अधीक्षक व बंदी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर एवं जिला कारागार के संयुक्त तत्वावधान में कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए बृहस्पतिवार को क्रीड़ा उत्सव 2022’ की शुरूआत हुई। क्रीड़ा उत्सव के पहले दिन विभिन्न खेल खेले गए। बंदियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा उत्सव का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल और जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने शतरंज खेल खेलकर किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने कहा कि कल्याण एवं मानसिक उत्थान में ऐसी प्रतियोगिताओं से बंदियों को आत्मबल मिलता है। जेल में सुधार की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर जेल को बंदी सुधार गृह की ओर तेजी के साथ अग्रसारित करते हुए ऐसे प्रेरक कार्य समय-समय पर किए जा रहे है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने बताया कि प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, शतरंज, लूडो, कैरम, मोती पिरोना, आलू छिलना, मोमबत्ती जलाना आदि खेल खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता 14 से 16 जुलाई तक बंदियों के बीच खेली जाएंगी। प्रतियोगिता के समापन जिला न्यायाधीश चवन प्रकाश, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल की ओर से विजेता बंदियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed