फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gambling base busted in Sherpur, 13 arrested

शेरपुर में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 13 दबोचे

Sun, 24 Nov 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gambling base busted in Sherpur, 13 arrested
शेरपुर में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 13 दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी की स्पेशल टीम ने गांव शेरपुर में दबिश देकर जुए के सालों से चल रहे अड्डे का भंडाफोड़ किया। मौके पर जुआ खेल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अड्डा संचालक फरार हो गया। पुलिस ने 1.44 लाख की नकदी व 13 मोबाइल बरामद किए गए हैं। मामले में लापरवाही बरतने पर रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में जुएं का बड़ा अड्डा संचालित होने की सूचना पर स्पेशल टीम ने शनिवार शाम गांव शेरपुर निवासी खालिद पुत्र अब्बास के घर पर छापा मारा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मौके से13 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। जुआ घर चलाने वाले खालिद समेत कुछ लोग फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने पर रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी एसआई सुनील कसाना को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर एसआई विजय त्यागी को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को रखा गया ऑपरेशन से दूर
मुजफ्फरनगर। गांव शेरपुर में लंबे समय से चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देने के लिए एसएसपी द्वारा स्पेशल टीम का गठन किया गया था। इस टीम में क्राइम ब्रांच, नई मंडी कोतवाली व सिविल लाइंस थाना पुलिस के तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। इस पूरे अभियान से शहर कोतवाली को पूरी तरह से दूर रखा गया। गिरफ्तार जुआरियों में सलीम पुत्र सुलेमान, निवासी शेरपुर, शौकीन पुत्र मुकीम, निवासी शेरपुर, राशिद पुत्र नशरत निवासी कास्सोपुर, छपार, दीपक पुत्र राजसिंह निवासी गांव किनौनी शाहपुर, हशमत पुत्र सुक्कड़, निवासी शेरपुर, शहजाद पुत्र इरफान निवासी गांव तिगरी, गुल सनव्वर पुत्र मुस्तफा, निवासी गांव नंगला बुजुर्ग भोपा, मेहरबान पुत्र इशहाक निवासी, गांव भैंसरहेड़ी छपार, सलीम पुत्र अख्तर निवासी खालापार, तहसीन पुत्र इस्लाम, निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत, शाहिद पुत्र शफीक निवासी रामपुरी, पिंटू पुत्र रतिराम निवासी मोरना और खालिद पुत्र बशीर, निवासी महमूदनगर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed