{"_id":"6525a38b5e845565d402e954","slug":"furniture-warehouse-fire-loss-of-six-lakhs-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-9245-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फर्नीचर गोदाम में लगी आग, छह लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फर्नीचर गोदाम में लगी आग, छह लाख का नुकसान
Wed, 11 Oct 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
- किदवई नगर में हुआ हादसा, आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सोमवार देर रात शहर के किदवई नगर में फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने छह लाख का नुकसान होना बताया है।
किदवई नगर निवासी फहीम ने क्षेत्र में ही एक गोदाम बनाया था जिसमें वह शादी समारोह में दिए जाने वाले फर्नीचर को एडवांस बुकिंग कर बनाने का काम करता है। सोमवार शाम के समय फहीम गोदाम से घर चला गया था। रात में लगभग साढ़े दस बजे उसे सूचना मिली कि उसके गोदाम में आग लगी है तो वह और उसके परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। आग के बारे में दमकल टीम को सूचना दी गई तब टीम ने पहुंच कर आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए।
आग विकराल धारण किए हुए थी, जिस कारण दमकल टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि जिस जगह आग लगी थी वह स्थान संकरी गली में था और वहां पर दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती थी, जिस कारण पानी से भरी छोटी गाड़ी लेकर दमकल टीम पहुंची थी। जब तक आग बुझती तब तक गोदाम में रखा कई लाख का नया फर्नीचर जल चुका था।
विज्ञापन
सबमर्सिबल से मिला पानी तो बुझाई जा सकी आग
गोदाम संकरी गली में था जिस कारण दमकल टीम की पानी लेकर बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती थी इसलिए छोटी गाड़ी गई थी जिसमें ढाई हजार लीटर पानी आता है। गाड़ी को पानी की कई बार जररूत हुई तब पास में ही मौजूद सबमर्सिबल को चालू कराकर गाड़ी के वाटर टैंक से जोड़ा गया और इसके बाद आग को बुझाया जा सका। आग के कारण गोदाम की छत का टीन शेड भी टूट कर गिर गया था। दमकल टीम ने आग लगने के कारण का पता होने से इंकार किया है। गोदाम मालिक फहीम का कहना है कि उसे लगभग छह लाख का नुकसान हुआ है। उसे शक है कि गोदाम में आग लगाई गई है।