फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fruits prices soared, people engaged in increasing immunity

फलों के दामों में आया उछाल

Tue, 16 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fruits prices soared, people engaged in increasing immunity
शहर के टाउनहाल रोड पर फल बेचता विक्रेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फलों के दामों में आया उछाल, इम्युनिटी बढ़ाने में लगे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के बाद इम्युनिटी बढ़ाने को लोगों में फलों की डिमांड बढ़ी है। जिससे मौसमी, पपीता, नारियल पानी आदि के रेट बढ़ गए है। सबसे अधिक मांग इन दिनों मौसमी की है। जिस कारण मौसमी के दाम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है।
लॉकडाउन के दौरान फलों के रेट ज्यादा नहीं थे। कोरोना से बचने के लिए लोगों ने फल और सब्जी खरीदना कम कर दिया था, मांग अधिक नहीं होने से दाम भी कम हो गए थे। लॉकडाउन खुलने पर लोगों ने अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिया। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी से युक्त फलों मौसम, कीवी, पपीता आदि की डिमांड अधिक बढ़ गई है। साथ ही लोगों ने फल खाने पर भी ध्यान दिया है। जिससे फलों के दाम बढ़ गए है। फल विक्रेता मुस्तकीम और सरफराज का कहना है कि इन दिनों सभी फलों के मूल्य बढ़े है। मौसम और पपीता की ज्यादा मांग है, इसलिए उनके रेट भी अधिक हो गए है। दो माह पहले 40 रुपये बिकने वाली मौसमी और 60 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय आम बाजार में आया
मुजफ्फरनगर। अभी तक जूस एवं मेगो शेक के लिए नागपुर, हैदराबाद का सफेदा आम आ रहा था, जो 80 रुपये लेकर एक सौ रुपये तक बिक गया। अब लॉकल का दशहरी आम मार्केट में आने लगा है, जिसके दाम अभी 40 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल अब दाम पहले दाम (रुपये में प्रति किला)े
मौसमी 60 40
केला 50 40
आम सफेदा 80 60
अनार 100 80
पपीता 40 30
नारियल पानी 50 पर पीस 40
लीची 80 60
सेव 120 100
कीवी 30 पर पीस 25 पर पीस
खरबूजा 30 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed