फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   From riots to the respect of sisters and daughters, every pain of Mirapur was touched

Muzaffarnagar News: दंगे से बहन-बेटी के सम्मान तक, मीरापुर के हर दर्द को छुआ

Fri, 23 Aug 2024 04:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
From riots to the respect of sisters and daughters, every pain of Mirapur was touched
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरापुर विधानसभा के हर पहलू को छूने का प्रयास किया। मुजफ्फरनगर दंगे पर सपा को घेरा। 2017 से पहले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। सहकारी चीनी मिल, क्षेत्र की बदहाल सड़कें और मिनी खेल स्टेडियम के दर्द की दवा की।
विज्ञापन

कैलापुर जसमौर के मंच से मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया। इसके बाद नौजवानों के लिए सरकार के कार्य और योजनाओं को गिनाया। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा और रालोद नेताओं की ओर से दिए गए संयुक्त प्रस्तावों पर अपनी मुहर भी लगा दी। 91 परियोजनाओं का लोकार्पण और 55 का शिलान्यास किया गया, जिनमें अधिकतर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की ही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सबसे बड़े मुद्दे मोरना चीनी मिल की हामी भरकर क्षेत्र के किसानों की समस्या का समाधान करने का काम किया। मिल को सुंदरीकरण और विस्तारीकरण की योजना से जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों और किसानों को आश्वत किया। राजकीय इंटर कॉलेज कुतुबपुर का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed