फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Free treatment given to patients in Ayushman Fair

मुजफ्फरनगर - आयुष्मान मेले में रोगियों का किया गया नि:शुल्क उपचार

Mon, 18 Sep 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Free treatment given to patients in Ayushman Fair
खतौली सीएचसी पर आयुषमान भव मेले में आयुषमान योजना के कार्ड वितरित करते सीएमओ फोटो संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले का सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयुष्मान भव: अभियान के तहत आयुष्मान मेले में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखियाली, खतौली और भोपा में पहुंचकर आयुष्मान मेलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान मेले में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक त्वचा रोग, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ, सामान्य फिजिशियन एवं सर्जन ने मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत आयोजित आयुष्मान मेलों का आयोजन प्रत्येक रविवार को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन




शाहपुर सीएचसी पर 142 मरीजों ने लिया उपचार

फोटो समाचार

शाहपुर। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान मेले का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरव त्यागी व भाजपा मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी ने किया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने पंजीकृत 142 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की। केंद्र प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि बुखार, नजला, जुकाम, खांसी, दंत रोग व नेत्र रोग आदि के मरीज की जांच की गई। आयुष्मान मित्र नरेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में पात्र 38 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस मौके पर सिसौली स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव साहू, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार तायल, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. रोहन खरे, डॉ. शशि उपाध्याय, डॉ. नितिन तोमर, डॉ. श्रेया बंसल, डॉ. सपना पटेल, डॉ. निकिता, डॉ. वैशाली, डॉ. अंशु व डॉ. तहसीन मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




मेलों में 69 मरीजों ने लिया उपचार

फोटो समाचार

छपार/सिसौली। प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र बरला व महरायपुर पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। छपार महरायपुर स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 39 मरीज पहुंचे, जिनमें आठ मरीज बुखार से पीड़ित थे। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सीएचसी पर जांच के लिए पहुंचे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली पर आयुष्मान मेले का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने 30 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाई दी। मरीजों को डेंगू बुखार, शुगर, ब्लड प्रेशर, टीबी जैसे रोगों से बचाव करने के उपाय की जानकारी दी। उन्होंने कहा बीमारी के शुरुआती लक्षण से ही स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर इलाज में लापरवाही न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed