फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fraud with customer by changing ATM card

एटीएम से धोखे से 20 हजार की नकदी निकाली

Mon, 24 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fraud with customer by changing ATM card
एटीएम कार्ड बदलकर ग्राहक के साथ धोखाधड़ी
विज्ञापन

खतौली। एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से दो युवकों ने एक ग्राहक के खाते से 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।
लक्सर निवासी प्रदीप पुत्र महिपाल रविवार की सुबह भूड़ क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। रिश्तेदारी में सामान ले जाने को खरीदारी करने को वह जानसठ रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचा। वहां पर पहले से ही दो युवक मौजूद थे, जो रुपये निकाल रहे थे। प्रदीप एटीएम में घुस गया और रुपये निकालने लगा। इसी दौरान दोनों युवक उसके पीछे ही खड़े रहे। प्रदीप के एटीएम से रुपये नहीं निकले, तो युवकों ने कहा कि वे रुपये निकाल करके देते हैं। प्रदीप ने उन युवकों को अपना एटीएम कार्ड दे दिया और पासवर्ड भी बता दिया। युवकों ने कार्ड को मशीन में लगाया और कुछ देर बाद रुपये नहीं निकलने को कहते हुए एटीएम कार्ड को वापस प्रदीप को दे दिया। प्रदीप वहां से किसी दूसरे एटीएम की तलाश में घूमने लगा। करीब आधा घंटे बाद उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये की नकदी निकलने का मेसेज आया। उसने जेब से एटीएम निकाल कर देखा तो वह बदला हुआ था। वह दौड़ कर एटीएम के पास पहुंचा, वहां से वे दोनों युवक गायब मिले। प्रदीप ने युवकों काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed