फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fraud of one crore rupees from the accounts of UP Gramin Bank Budhana, former manager accused

Muzaffarnagar: यूपी ग्रामीण बैंक बुढ़ाना के खातों से एक करोड़ की धोखाधड़ी, पूर्व प्रबंधक पर गिरी गाज

Sat, 19 Sep 2026 11:06 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मुज़फ्फरनगर
न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मुज़फ्फरनगर Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 19 Sep 2026 11:06 PM IST
सार

मुज़फ्फरनगर के यूपी ग्रामीण बैंक की बुढ़ाना शाखा के खातों से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय कार्यालय की टीम की जांच में गड़बड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रबंधक रूपक राणा के तबादले के बाद यह मामला उजागर हुआ है।

विज्ञापन
Fraud of one crore rupees from the accounts of UP Gramin Bank Budhana, former manager accused
बैंक के अंदर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी ग्रामीण बैंक की बुढ़ाना शाखा के खातों में हेरा-फेरी कर रकम निकालने का आरोप उपभोक्ताओं ने लगाया है। शनिवार को 25 ग्राहकों ने एक करोड़ रुपये का चूना लगाए जाने की शिकायत बैंक अधिकारियों से की। क्षेत्रीय कार्यालय की टीम की शुरुआती जांच में गड़बड़ी मिली है। पूर्व प्रबंधक रूपक राणा समेत दो कर्मचारियों को निलंबित किए जाने की संस्तुति लखनऊ मुख्यालय पर की गई है। जांच के रडार पर बैंक के सभी कर्मचारी हैं। जांच जारी है लेकिन सोमवार को शिकायतो की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

कई शिकायतें आई सामने
बैंक ऑफ बड़ौदा से संबद्ध ग्रामीण बैंक की बुढ़ाना शाखा के प्रबंधक रूपल राणा का दो दिन पहले अलमासपुर तबादला कर नया प्रबंधक विभव कुमार को बनाया गया था। शनिवार को नए प्रबंधक के सामने बचत और केसीसी खातों से रुपये निकाले जाने की शिकायतें पहुंचनी शुरू हुई। विभव कुमार ने इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरनगर के आरएम यूसुफ खान को मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रबंधक समेत दो कर्मचारियों के निलंबन की हुई संस्तुति
उन्होंने उप क्षेत्रीय प्रबंधक नवदीप सिंह समेत चार सदस्यों और आईटी विशेषज्ञों की टीम बुढ़ाना भेजी। इस दौरान बड़कता, नगवा, बड़ौत और बुढ़ाना के उपभोक्ताओं भी शाखा पर पहुंच गए। आरएम ने शिकायतें मिलने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि कुछ गड़बड़ी मिली है लेकिन धनराशि के विषय में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। धनराशि कितनी है, यह जांच का विषय है। पूर्व प्रबंधक समेत दो कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति कर दी गई है।

विज्ञापन

इस तरह ग्राहकों के साथ हुई धोखाधड़ी 
बुढ़ाना तहसील स्तरीय शाखा में कस्बे के अलावा छह गांव के पांच हजार बैंक खाते हैं। रोजाना 20 लाख रुपये का लेन-देन होने का अनुमान है। ग्राहकों के बचत खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से धोखाधड़ी की गई है। इसके अलावा केसीसी खातों से रुपये गायब हैं।

मुज़फ्फरनगर के यूपी ग्रामीण बैंक की बुढ़ाना शाखा के खातों से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय कार्यालय की टीम की जांच में गड़बड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रबंधक रूपक राणा के तबादले के बाद यह मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed