फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fraud of 23 lakhs from the account of Gram Panchayat Kaserwa

ग्राम पंचायत के खाते से 23 लाख की हेराफेरी का आरोप

Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 23 lakhs from the account of Gram Panchayat Kaserwa
मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसेरवा के खाते से विकास कार्यों के नाम पर 23 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कसेरवा के जिला पंचायत सदस्य यूनुस चौधरी ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि पिछले पंचवर्षीय योजना समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायतों में प्रशासक के तौर पर एडीओ नियुक्त कर दिए गए थे। आरोप है कि ग्राम पंचायत कसेरवा के खाते से इस अवधि में 23 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर निकाल लिए गए। इनमें गांव में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, वाटर कूलर, सब-मर्सिबल पंप लगवाने, सीसी रोड बनवाने और हैंडपंपों का रिबोर कराने के काम कागजों में दर्शाए गए, लेकिन गांव में इनमें से एक भी काम नहीं किया गया। आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत, बीडीओ और ग्राम सचिव द्वारा मिलीभगत कर इन रुपयों की हेराफेरी कर ली गई है। आरोप है कि पूर्व डीएम द्वारा इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी जांच के लिए गांव में नहीं पहुंचा। जिला पंचायत सदस्य ने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed