फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fourth place in Lawn Tennis North Zone

लॉन टेनिस नोर्थ जोन में विवि को चौथा स्थान

Fri, 21 Jan 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fourth place in Lawn Tennis North Zone
मुजफ्फरनगर : नार्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले एसडी कॉलेज ऑफ का - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लॉन टेनिस नोर्थ जोन में विवि को चौथा स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नोर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस पुरुष प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम को चौथा स्थान मिला है। टीम ने एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के कोच के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। नोर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला के अंतर्गत राजकीय राजेंद्र कॉलेज भटिंडा में 15 से 17 जनवरी तक हुआ था।
इस प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के 21 विश्वविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस पुरुष प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। टीम फरवरी के पहले सप्ताह में उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीयल टेक्नालाजी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. गुलाब सिंह रूहल के निरंतर प्रयासों के फल स्वरूप इस वर्ष विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय लॉन टेनिस प्रतियोगिता एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में हुई थी। यहीं पर विश्वविद्यालय टीम का चयन व गठन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें चयनित खिलाड़ियों में अमनदीप सिंह बाहा, आर्यवृत्त, फैजुहर्रमान और कुशल तंवर व एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज मुजफ्फरनगर से टीम कोच अंकित धामा, टीम मैनेजर रोबिन गर्ग को नियुक्त किया। इन्हीं के मार्ग दर्शन में टीम ने नोर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस पुरुष प्रतियोगिता में भाग लिया एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। टीम ने खेलो इंडिया खेलो 2021-22 गेम्स के लिए भी क्वालिफाई किया। समापन समारोह में ऑल इंडिया विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल, सोनीपत के खेल निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह हुड्डा, राजकीय राजेंद्र कॉलेज भंटिडा के प्राचार्य डॉ. सुरजीत सिंह व प्रवेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल व डॉ. सचिन गोयल ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम के खिलाड़ियों, कोच व मैनेजर को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक परीक्षाएं 27 को होंगी
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि कॉलेज में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 जनवरी को सुबह दस से 11 बजे के बीच होगी। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह साढे़ 11 बजे से साढे़ बारह बजे और बीए प्रथम सेमेस्टर की एक बजे से दो बजे के बीच होगा। इन आंतरिक परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed