{"_id":"6a0b71c6db853969900dd927","slug":"fourth-accused-in-chandranath-rath-murder-case-apprehended-at-chapar-toll-plaza-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1062-1192007-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छपार टोल से पकड़ा गया चंद्रनाथ रथ की हत्या का चौथा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छपार टोल से पकड़ा गया चंद्रनाथ रथ की हत्या का चौथा आरोपी
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मामले में आरोपी केा ले जाती सीबीआई एवं पुलिस की टीम : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ (41) की हत्या के मामले में सीबीआई ने दिल्ली-देहरादून हाईवे के छपार टोल प्लाजा से चौथे आरोपी बलिया के राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान कर कार में सवार होकर लौट रहा था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से 24 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई टीम आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर रवाना हो गई। मंगलवार शाम सवा पांच बजे तक आरोपी को उत्तर 24 परगना के बारासात स्थित एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
छह मई की रात कोलकाता के मध्यम ग्राम में चंद्रनाथ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने 11 मई को अयोध्या से बलिया के आनंदनगर निवासी राज सिंह उर्फ चंदन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने 12 मई से जांच शुरू की।
आरोपी चंदन से पूछताछ के बाद सीबीआई ने यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में जाल बिछाया। रविवार रात डिप्टी एसपी राजेश कुमार टीम के साथ छपार टोल प्लाजा पहुंचे। यहां सोमवार तड़के करीब पांच बजे हरिद्वार की ओर से आ रही कार को रुकवाकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस की मदद से सीबीआई ने बलिया के रासड़ा थाना क्षेत्र के गांव रातोपुर निवासी राजकुमार सिंह को पकड़ लिया और छपार थाने ले गई। करीब पांच घंटे पूछताछ के बाद महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से 24 घंटे का ट्रांजिट रिमांड लिया।
-- -- -- --
इन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी
सीबीआई और कोलकाता पुलिस ने बलिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह को अयोध्या-बस्ती राजमार्ग से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा बिहार के बक्सर के रहने वाले उसके दो साथियों मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब चौथे आरोपी राजकुमार सिंह को छपार टोल प्लाजा से पकड़ा गया है।
-- -- -- --
राज सिंह से मिला राजकुमार सिंह का लिंक
अयोध्या से गिरफ्तार किए गए राज सिंह का कोलकाता पुलिस ने 13 दिन का रिमांड लिया था। माना जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी से पूछताछ के बाद ही आरोपी राजकुमार सिंह का लिंक मिला, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। उत्तर 24 परगना के बारासात स्थित कोर्ट में आरोपी को पेश कर सीबीआई उसका रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।