फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fourth accused arrested in assistant manager's murder case

Muzaffarnagar News: सहायक मैनेजर की हत्या के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in assistant manager's murder case
छपार। टोल के सहायक मैनेजर अरविंद पांडे की अपहरण कर हत्या का एक और आरोपी बागपत के थाना बिनौली के गांव धनौरा सिल्वर नगर निवासी राजन मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। देर शाम छपार थाना पुलिस परई कट के पास चेकिंग कर रही थी। खटीमा मार्ग से कार को रोकना चाहा तो वह कार मोड़ कर भागने लगा। वह आगे जाकर बंद रास्ते पर जा पहुंचा और रोहाना मोड पर जा पहुंचा। वहां दोनों ओर से फायरिंग में कार सवार घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी घटना वाले कार लेकर आरोपियों के साथ मौजूद रहा था। वह फरार विशू का मौसेेरा भाई है। शिव मलिक व विशू की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगी है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सहायक मैनेजर की मौत मारपीट करने व गला घोंटने से हुई थी। तीन आरोपी शुक्रवार को पकड़े गए। एक आरोपी शनिवार देर शाम मुठभेड़ में पकड़ा गया। फरार आरोपियों को पुलिस की तीन टीम तलाश रही है। इस गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट व एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed