फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four zonal, 16 sector, 74 static magistrate will monitor UP board exam

चार जोनल, 16 सेक्टर, 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी

Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four zonal, 16 sector, 74 static magistrate will monitor UP board exam
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि जिले में चार जोनल, 16 सेक्टर और 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सभी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए परीक्षा को सुचारू तरीके से संपन्न कराएं। संवेदनशील केन्द्रों की निगरानी एलआईयू के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह सभागार में परिषदीय परीक्षाओं को केंद्र व्यवस्थापकों, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट व परीक्षा से जुडे़ अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि नकल विहीन व सुव्यवस्थित परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पुलिस, संचार, परिवहन व अन्य संबंधित सभी विभाग अपना योगदान करेंगे। परीक्षा कार्य में बाधक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की सभी प्रधानाचार्य शिक्षक व अधिकारी पूर्ण सत्यनिष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार नें कहा कि इस वर्ष जिले में हाईस्कूल के 29499 और इण्टरमीडिएट में 27088 सहित कुल 56587 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के निरीक्षण को पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति शासन द्वारा की गई है। परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के लिए छह सचल दल भी गठित किये गये है। जनपद स्तर पर कंट्रोल रुम बनाया गया है, जिसके लिए तहसीलदार सदर जयेंद्र सिंह को प्रशासनिक अधिकारी व प्रवक्ता डॉ सोहनपाल को विभागीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र व्यवस्थापक अपने परीक्षा केंद्र पर कैमरे, विडियो व वॉयस रिकार्डिंग की उचित व्यवस्था रखेंगे। जनपद के कंट्रोल रूम के वेब कास्टिंग सिस्टम से अपने विद्यालय को लगातार जोडकर रखेंगे। सीडीओ आलोक यादव, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, बीएसए मायाराम ने परिषदीय परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार, विजय शर्मा, राकेश कुमार, विनीत कुमार, सुधीर त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed