फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four youths killed in road accidents in Muzaffarnagar

यूपी: सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 28 Jun 2019 02:35 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Fri, 28 Jun 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Four youths killed in road accidents in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर शहर के भोपा रोड व भोपा-मोरना मार्ग पर देर रात हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, महिला सहित तीन लोग घायल भी हुए, जिन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी विनोद गुरुवार शाम आठ साल के बेटे हर्ष के साथ किसी काम से शहर आया था। यहां से लौटते समय भोपा बस स्टैंड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पिता-पुत्र को चपेट में लेकर कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां विनोद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके बेटे हर्ष को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए बस को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


उधर, गुरुवार देर रात भोपा-मोरना मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक गांव युसूफपुर के चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार तीनों युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरते ही अचेत हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि हादसे में मरे युवकों की पहचान भोपा निवासी सचिन (26) पुत्र जुगेंद्र व कुमार उर्फ अमन (24) पुत्र डॉ ब्रजवीर के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान कौशिक उर्फ काला के रूप में हुई है, जो भोपा किसी रिश्तेदारी में आया हुआ था। उसके परिजनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में मरा एक युवक परिवार का इकलौता बेटा भी बताया जा रहा है, जिसके परिवार में हादसे की सूचना के बाद कोहराम मचा हुआ है।

तीनों युवकों ने नहीं लगाए थे हेलमेट
मोरना मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सवार तीनों युवक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक बेहद तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे, जिससे वे स्पीड ब्रेकर पर बाइक नहीं संभाल सके। वहीं, तीनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था, जिनके सिर सड़क से टकराने के चलते तीनों युवक गंभीर घायल हुए, जिनमें से दो की मौत हो गई। यदि युवकों ने हेलमेट लगाए होते तो संभवत: मारे गए युवक अपने परिजनों के ही साथ मौजूद होते।

सड़क हादसे में पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर
वहीं पुरकाजी में रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की बहादराबाद कोतवाली के गांव दौलतपुर निवासी 26 वर्षीय शंकर बुधवार को अपनी मां राजबाला के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में आया था। शाम को अपने घर लौट रहा था। रास्ते में हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन के ओवरटेक करने पर उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें मां-बेटा दोनों गंभीर घायल हो गए।

जिन्हें 100 डायल पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते शंकर को मेरठ रैफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा पूरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed