{"_id":"5e9f39988ebc3e9050181db1","slug":"four-year-old-child-dies-of-fever-muzaffarnagar-news-mrt4786766141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल के बच्चे की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल के बच्चे की बुखार से मौत
विज्ञापन
चार साल के बच्चे की बुखार से मौत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला सराय गेट निवासी युवक के चार साल के बेटे की सोमवार रात बुखार से मौत हो गई। बच्चे का शव घर लाए जाने पर उसकी दादी की हार्टअटैक से मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला सराय गेट निवासी अमित कश्यप का चार वर्षीय पुत्र अमन कई दिन से बुखार से पीड़ित था। सोमवार शाम अचानक बच्चे की हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे लेकर मुजफ्फरनगर के एक हॉस्पिटल में ले गए। आरोप है कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। शाम पीड़ित परिजन बच्चे के शव को लेकर घर लौट आए। परिजनों के अनुसार, मासूम पोते का शव देख उसकी दादी सुनीता पत्नी राजू विलाप करते-करते अचानक अचेत होकर गिर पड़ी। हड़बड़ाए परिजनों ने मोहल्ले से एक डॉक्टर को बुलाया, जिसने जांच के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पोते के बाद दादी की भी मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत के सदमे में दादी की हार्टअटैक होने से मौत हुई है। मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में दादी-पोते के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।