फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four-wheelers should not be parked on the roadside, eligible people should get the benefits of the schemes: Somendra Tomar

सड़क किनारे न खड़ा हो चौपहिया वाहन, पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ : सोमेंद्र तोमर

Sun, 28 Dec 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four-wheelers should not be parked on the roadside, eligible people should get the benefits of the schemes: Somendra Tomar
विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक लेते जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर। सूचना विभाग
मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रभारी राज्य मंत्री डॉ.सोमेंद्र तोमर ने पूर्व मेंं की गई बैठकों में दिये गए निर्देशों के पालन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क किनारे एक भी चौपहिया वाहन नहीं खड़ा होना चाहिए। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि रैन बसेरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। शहर में चिह्नित विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को लोक निर्माण विभाग, ईओ पालिका, परिवहन विभाग (एआरटीओ), सीएमओ, कृषि विभाग, ऊर्जा निगम, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग आदि की ओर से कार्यो में लाई गई प्रगति के संबंध में अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना आदि शामिल रहे।

इन कार्यों की प्रगति के बारे में कराया गया अवगत
- पीडब्लूडी के अनुसार सड़क संरक्षण में ए और नई सड़कों में बी ग्रेड।
- ठंडक को देखते हुए एक स्थाई रेन बसेरा और दो अस्थाई रेन बसेरा बने।
- सड़क किनारे खड़े 29 वाहनों के चालान किए गए, सूची उपलब्ध कराई।
- 108 तथा 102 एम्बुलेंस सेवा ए ग्रेड में है। जेएसवाई के तहत भुगतान जारी।
- एमडीए को निर्देश दिए कि टाउनशिप के लिए भूमि चिह्नित की जाए।
------
पिछली सरकारों ने देश के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की : सोमेंद्र

फोटो-



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय पर गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर सिख समाज के अमर नायक श्री गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों के अमर बलिदान वीर बाल दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि गैर भाजपाई सरकारों ने देश के गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ की। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक गौरव की पुन:स्थापना हुई।




उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है। कार्यक्रम संयोजक सुनील दर्शन, सह संयोजक अंचित मित्तल ,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सुधीर सैनी, एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रमोद उटवाल और उमेश मलिक, पवन अरोरा, पूर्व सांसद सोहन वीर सिंह, यशपाल पंवार, डॉ. सुभाष चंद शर्मा व अन्य शामिल रहे। कार्यकर्ताओं को साहिबजादों के बलिदान दिवस पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed