{"_id":"68d5aa1588ce211421040c37","slug":"four-vehicle-thieves-arrested-in-encounter-with-notorious-criminal-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-155086-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शातिर अपराधी सहित मुठभेड़ में चार वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शातिर अपराधी सहित मुठभेड़ में चार वाहन चोर गिरफ्तार
सार
मुज़फ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन वाहन चोरों और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विस्तार
मुज़फ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन वाहन चोरों व एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने निशानदेही पर 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। घायल आरोपी ने दो साल पहले एक व्यापारी को बंधक बनाकर 23 लाख की लूट भी की थी।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि ककरौली क्षेत्र से हाल ही में तीन मोटरसाइकिल चोरी हो गईं थी। बुधवार रात ककरौली पुलिस को चेकिंग के दौरान ढांसरी से नाईपुरा वाले रास्ते पर एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिन्हें रुकने का इशारा किया। वह मोटरसाइकिल लेकर नाईपुरा के रास्ते पर ट्यूबवेल की ओर भागने लगे। इस दौरान मुठभेड़ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव चामरोद निवासी मनीष पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसके तीन साथियों कपिल, प्रदीप व गांव फाजलपुर निवासी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दुपहिया वाहनों को चोरी करते हैं। चोरी किए गए वाहन पास ही एक गोदाम में छुपा रखे हैं। उनके बताए स्थान से पुलिस दो कटी हुई सहित कुल 11 मोटरसाइकिलें तथा वाहनों के खुले हुए पार्ट्स बरामद किए। इनमें प्रदीप कबाड़ी है जबकि तीन अन्य आरोपी चोरी करते हैं। चोरी के वाहन कबाड़ी प्रदीप को बेच देते थे, जो उन्हें काटकर दिल्ली व अन्य राज्यों में पार्ट्स बेचता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है। कबाड़ी प्रदीप के अलावा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी दिखाने के लिए खेती करते थे। चोरी करना इन्होंने अपना पेशा बना लिया था।
विज्ञापन
एसपी देहात ने बताया कि घायल मनीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2023 में नई मंडी के एक व्यापारी को बंधक बनाकर थार गाड़ी में अपहरण कर उससे 23 लाख रुपये लूटे थे। मनीष पर ककरौली थाने के अलावा कोतवाली नगर, नई मंडी, सिखेड़ा व मेरठ जनपद के बहसूमा, इंचौली, हस्तिनापुर थाने में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।