{"_id":"66d23e4afd6e79277809b874","slug":"four-teenagers-arrested-including-pistol-video-was-viral-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-128905-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चार किशोर पिस्टल सहित गिरफ्तार, वीडियो हुई थी वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चार किशोर पिस्टल सहित गिरफ्तार, वीडियो हुई थी वायरल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शौक में पिस्टल खरीदना चार किशोरों को महंगा पड़ गया। पिस्टल के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई कर चारों किशोरों को पकड़ लिया। पिस्टल खरीदने व बेचने वाले दोनों आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार किशोर कक्षा दस व ग्यारह के छात्र है। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
नगर में कई दिन पहले एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें चार किशोर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। एक किशोर के हाथ में पिस्टल था। पुलिस वीडियो वाले किशोरों को तलाश रही थी। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वीडियो में दिखाई देने वाला एक किशोर अपने तीन अन्य साथियों के साथ बामनहेडी रेलवे स्टेशन के पास बैठा हुआ है। चारों किशोर वायरल वीडियो वाले ही है।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चारों किशोरों को पकड़ लिया। वायरल वीडियो वाली पिस्टल के बारे में पूछताछ की गई। थाने में पूछताछ के दौरान सभी किशोरों ने कक्षा दस व ग्यारह का छात्र होना बताया। पिस्टल के बारे में गिरफ्तार एक किशोर ने बताया कि एक युवक उसका परिचित है। उससे उन सभी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिल कर पिस्टल खरीदी थी। पिस्टल अपराध करने के लिए बल्कि शौक में खरीदी गई थी। पिस्टल बेचने वाला व खरीदने वाला किशोर अभी फरार है। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोरों की निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है। पिस्टल बेचने व खरीदने वाले की तलाश शुरू कर दी है।