फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four students sent to jail for violence

उपद्रव में जेल भेजे गए चार छात्र रिहा

Sat, 04 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four students sent to jail for violence
मुजफ्फरनगर। सीएए के विरोध में हुए उपद्रव के मामले में जेल भेजे गए सादात हॉस्टल के चार छात्रों को शुक्रवार देर रात जेल से रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जांच के बाद जेल चारों छात्रों को बेकसूर मानते हुए धारा-169 के तहत कार्रवाई करवाई की।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को शहर में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक 47 मुकदमे दर्ज करते हुए कुल 75 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस दौरान सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शहर के आर्यसमाज रोड स्थित सादात हॉस्टल से भी 40 छात्रों को हिरासत में लिया था, जिनमें से 28 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। शेष 12 छात्रों को उपद्रवी मानते हुए जेल भेज दिया गया था। जेल भेजे गए सभी 75 लोगों में से तीन दिन पूर्व पुलिस ने चार लोगों को बेकसूर मानते हुए जेल से रिहा कराया था। शुुक्रवार को एक बार फिर पुलिस ने जेल भेजे गए चार छात्रों को बेकसूर मानते हुए जेल से रिहा कराया है। रिहा कराए गए सभी चारों युवक सादात हॉस्टल के छात्र हैं। इनमें जव्वाद अली पुत्र असगर निवासी जैदी फार्म मेरठ, मोहम्मद अली पुत्र गुलाम अली निवासी गंगोह सहारनपुर, अब्बास रजा पुत्र मजहर निवासी हुसैनाबाद जनपद मऊ और मिलहाक पुत्र फिरोज निवासी गांव धौलड़ी मेरठ शामिल हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चारों छात्र जांच के बाद बेकसूर पाए गए हैं। इसके चलते उनकी जेल से रिहाई के लिए धारा-169 के तहत कार्रवाई कराई गई थी, जिसके चलते कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार देर रात इन चारों छात्रों को जेल से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed