फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four sanitation workers suspended for negligence in Kanwar duty

Muzaffarnagar News: कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही पर चार सफाईकर्मी निलंबित

Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Four sanitation workers suspended for negligence in Kanwar duty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद चल रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने कांवड़ मार्ग पर तैनात चार सफाईकर्मियों को दायित्वों निर्वहन में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।
डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, सामुदायिक शौचालयों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के माध्यम से व्यवस्थाओं का समयबद्ध अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। 15 जुलाई को कांवड़ यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान विकास खंड मोरना क्षेत्र में तैनात चार सफाईकर्मियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से चारों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए कर्मचारियों में ग्राम पंचायत ककराला के सफाईकर्मी बिन्नू, ग्राम पंचायत बरूकी की सफाईकर्मी विमलेश, ग्राम पंचायत गादला के सफाईकर्मी सचिन कुमार तथा ग्राम पंचायत भोपा के सफाईकर्मी कंवरपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed