फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four patients died of corona, 51 infected

कोरोना से चार मरीजों की मौत, 51 संक्रमित मिले

Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four patients died of corona, 51 infected
महावीर चौक पर कोरोना टेस्टिगं सैन्टर पर सीएमओ के आदेश की लगायी गई सूचना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना से चार मरीजों की मौत, 51 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मंगलवार को चार और मरीजों की मौत हो गई। अब तक 70 लोग कोरोना के संक्रमण से मर चुके हैं। मंगलवार को 51 नए मरीज मिले हैं। एक्टिव केस अब भी 1130 हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती मल्हूपुरा निवासी 55 साल के व्यक्ति और सुरेंद्रनगर निवासी 85 साल के वृद्ध की मौत हो गई। लद्दावाला निवासी 75 साल की महिला की मेरठ के सुभारती मेडिकल कालेज में और शहर निवासी 45 साल के व्यक्ति की मेरठ मेडिकल में मौत हुई है। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर कराई गई जांच में 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन पुलिस कर्मी भी शामिल है। सीएमओ दफ्तर और सीएचसी जानसठ के स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। आर्यपुरी में दो, गणेशपुरी में दो, मुजाहिदपुर में दो, नार्थ सिविल लाइन में दो, शहर में तीन मरीज मिले हैं। इनके अलावा खालापार, अबूपुरा, जैन मिलन, वृंदावन सिटी, सुभाषनगर, गांधी कॉलोनी, सिसौली, आदर्श कॉलोनी, पुलिस कंट्रोल रूम, पार्श्वनाथनगर, नुमाइश कैंप, मलीरा, पुलिस लाइन, आरआई कंपाउड, छपार, बरला, शुकतीर्थ आदि स्थानों में भी मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि कि मंगलवार को 110 मरीज ठीक हुए। अब तक 2965 मरीज ठीक हो चुके हैं। टोटल केस 4158 हो गए हैं, जिनमें 1130 एक्टिव मरीज है।
विज्ञापन

महावीर चौक पर नहीं हुई जांच
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर बनाए गए कोविड जांच केंद्र पर मंगलवार को जांच नहीं हुई। शहर के बीच में होने के कारण यहां पर सबसे अधिक जांच होती है। मंगलवार को यहां सीएमओ के आदेश पर आज जांच नहीं होगी का बोर्ड लगा मिला, जिस पर जांच कराने वाले लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को साप्ताहिक बंदी
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दूसरे मंगलवार को भी पुलिस प्रशासन ने साप्ताहिक बंदी का पालन कराया। दुकानदारों को दुकानें नहीं खोलने दी गई। खाद्य पदार्थों, दूध डेयरी और मेडिकल की दुकानें की खुली रही। बाकी दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया। भीड़ कम करने के लिए मंगल बाजार भी नहीं लगा। बाजार बंद रहे, फिर भी सड़कों पर राहगीरों का काफी आवाजाही रही। इस दौरान पुलिस ने कुछ वाहनों को चेक कर उनका चालान भी किया। घूमने में वालों में लोग बिना मास्क के भी घूमते नजर आए। ऐसे लोगों का पुलिस ने चालान नहीं किया।

बैंक कर्मी पॉजिटिव मिले
खतौली। जीटी रोड पर स्थित एक बैंक के दो कर्मचारी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। बैँक को बंद करा दिया गया है। कर्मचारी अपनी जांच कराने में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed