फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four Nagar Panchayat presidents will join BJP

Muzaffarnagar News: भाजपा का दामन थामेंगे चार नगर पंचायत अध्यक्ष

Wed, 07 Feb 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four Nagar Panchayat presidents will join BJP
- दो के आज लखनऊ पहुंचने की जताई जा रही संभावना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही पाला बदलने का खेल शुरू हो गया है। जिले के चार नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इनमें दो बुधवार को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता लेंगे, जबकि दो को बाद में बुलाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने इसकी पुष्टि की है।

निकाय चुनाव में इस बार भाजपा का जादू नहीं चला था, लेकिन चुनाव के बाद निकायों में फिर से भाजपा का असर नजर आएगा। सिसौली से नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई सुभाषिनी देवी के पति पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उनके अलावा आम आदमी पार्टी के टिकट पर शाहपुर के चेयरमैन चुने गए हाजी अकरम के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है। दोनों लखनऊ में भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। उधर, दो नगर पंचायतों के अध्यक्ष ने हामी भर दी है, उनके लिए बाद में समय तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed