फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four members of Jahrkhurani gang arrested

जहरखुरानी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four members of Jahrkhurani gang arrested
जहरखुरानी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रोडवेज बसों व रेलवे स्टेशन पर राहगीरों को बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ खिला-पिलाकर लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हजारों नशे की गोलियां व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।

शहर के भोपा रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे से सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए रोका। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी निवासी राशिद, मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला महलवाला निवासी अमरी, कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला ताशि निवासी साजिद और सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खिंवाई निवासी प्यार मोहम्मद से 1800 नशे की गोलियां, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी रोडवेज बसों के साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी अकेले राहगीर व मुसाफिरों को बातों में उलझाकर उन्हें धोखे से नशीला पदार्थ खिला-पिला देते थे। इसके बाद अचेत होने पर उसके पास मौजूद नकदी-जेवर, मोबाइल व कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे। आरोपियों के खिलाफ मेरठ व गाजियाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed