{"_id":"66e3424c1e5b7a3482044e65","slug":"four-long-distance-trains-arrived-late-indore-express-was-cancelled-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-129798-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लंबी दूरी वाली चार ट्रेनें पहुंंचीं लेट, इंदौर एक्सप्रेस रही रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लंबी दूरी वाली चार ट्रेनें पहुंंचीं लेट, इंदौर एक्सप्रेस रही रद्द
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को ट्रेन यात्री परेशान रहे, क्योंकि लंबी दूरी वाली ट्रेनों के लेट पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को इंदौर एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें लूट पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लेट चलने के बारे में लगातार एनाउंस किया जाता रहा।
अमृतसर से इंदौर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रही। इसके अलावा पुरी से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे, मुुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल चार घंटे, कोरवा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट पहुंची।
शामली निवासी नितिन ने बताया कि वह किसी काम से मुजफ्फरनगर आए थे। इसके बाद उन्हें हरिद्वार जाना था। वह उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार जाना चाहते थे, लेकिन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन के लेट चलने के बारे में पता चला। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के लेट चलने के कारण की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
-- -- --