फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four including two women died from Corona

कोरोना से दो महिलाओं सहित चार की मौत

Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Four including two women died from Corona
कोरोना से दो महिलाओं सहित चार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार और मरीजों की मृत्यु हो गई, जिनमें से दो महिलाएं शामिल है। अभी तक 222 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। शनिवार को जिले में 269 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें से शहरी क्षेत्र में 106 और देहात में 163 मरीज मिले हैं।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें गांधी कॉलोनी निवासी 52 साल की महिला, लक्ष्मण विहार निवासी 70 साल की वृद्धा, कूकड़ा गांव का 55 वर्षीय ग्रामीण तथा साकेत कालोनी निवासी 44 साल का व्यक्ति शामिल है। सभी का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया है। अभी तक 222 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 269 नए संक्रमित मिले हैं। शहर में 106 मरीज मिले हैं। देहात में 163 मरीज पाए गए। शहर से सटे क्षेत्र में 52, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 11, बुढ़ाना में नौ, चरथावल में 27, जानसठ में 10, खतौली में 36, मोरना में चार, पुरकाजी में नौ, शाहपुर में पांच मरीज मिले हैं। शनिवार को 646 मरीज ठीक हुए। अभी तक जिले में 27446 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 22274 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी भी जनपद में 4950 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में दोपहर में हो गई वैक्सीन खत्म
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का लगातार अभाव चल रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल समेत 12 स्थानों पर टीकाकरण होना था, मगर वैक्सीन कम होने के कारण दोपहर में ही वैक्सीन खत्म हो गई। जिस कारण लोग निराश होकर अस्पतालों से लौटे। शनिवार को 1168 लोगों को ही वैक्सीन लगी है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि वैक्सीन शनिवार को खत्म हो गई है। हालांकि रविवार शाम तक 3700 डोज आ जाएगी। सोमवार को 15 स्थानों पर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed