मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति-4 में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए मेगा इवेंट अनंता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की चार बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इनमें वे महिलाएं है जो राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल मुख्य अतिथि रहे।
सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में मिस वर्ल्ड डेफ 2019 का खिताब जीत चुकी विदिशा बालियान, अंडर-19 महिला क्रिकेट मे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शुचि कौशिक, बालिकाओं को निशुल्क क्रिकेट कोचिंग देने वाली उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला कोच प्रीति मेहरा व बालिका कबड्डी की कोच जीनत चौधरी शामिल है। मेगा इवेंट में इन चारों को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। संचालन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति ने किया। डॉ निर्वाल ने कहा कि इन सभी के सम्मान से समाज की बेटियों और महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में मोहम्मद मुस्तकीम, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी हेमलता, सचिन कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, रजनी, प्रमिला, पूर्ण सिंह व नाथीराम उपस्थित रहे।