फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four-day fair organized at Mansa Devi Temple

मनसा देवी मंदिर पर चार दिवसीय मेले का आयोजन

Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four-day fair organized at Mansa Devi Temple
रतनपुरी के मेले में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। - फोटो : KHATAULI
मनसा देवी मंदिर पर चार दिवसीय मेले का आयोजन
विज्ञापन

रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के शुभारंभ पर मंदिर समिति ने हवन-यज्ञ किया। पहले ही दिन मेले में भारी भीड़ रही।
मेले में मंगलवार को पहले दिन दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मंदिर प्रांगण में लगे मेले की दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भीड़ को व्यवस्थित करने में मेला समिति के स्वयंसेवकों और पुलिस बल तैनात रहा। बच्चों एवं महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधनों झूलों, मिक्की माउस एवं जम्पिंग, ड्रैगन फ्लाई और चाट-पकौड़ियों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर समिति रतनपुरी के अध्यक्ष तरसपाल सिंह ने मंदिर के इतिहास के विषय में बताया कि लगभग 52 वर्ष पहले जमीन से निकली मां मनसा देवी की मूर्ति को यहां पर स्थापित किया गया था। इसके बाद गांववासियों ने यहां एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया। तभी से आज तक शारदीय और ग्रीष्मकालीन नवरात्रों के बाद पड़ने वाली चतुर्दशी और पूर्णिमा को यहां पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर के विषय में मान्यता है कि यहां प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगने पर वह अवश्य ही पूर्ण होती है। मेले में समिति के अध्यक्ष तरसपाल सिंह, सचिव बिजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद, नरेंद्र सिंह, कालू सिंह, ओमपाल सिंह, अजय कुमार, कुंवरपाल सिंह, नरेश कुमार, अशोक कुमार, मोनू सोम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में दंगल का आयोजन
रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मेले में आयोजित दंगल में अतिथियों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में बामनौली के पहलवान दिलशाद ने सहारनपुर के सचिन को 2100 रुपये की कुश्ती में पटखनी दी।

बागपत के आशीष पहलवान ने गोयला के पहलवान सुमित को 1100 रुपये की कुश्ती में हराया। सेना के पहलवान जॉनी फौजी ने रेलवे के पहलवान सचिन को 3100 रुपये की कुश्ती में पटखनी दी। समौली के इशांत पहलवान ने रतनपुरी के बिट्टू को 1100 रुपये की कुश्ती में चित किया। बामनौली के पहलवान दिलशाद और आखेपुर के तरुण पहलवान के बीच 2100 रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में रेफरी के रूप में चौधरी ओमप्रकाश कैलाशनगर और मोनू सोम रतनपुरी रहे। मेले में शांति व्यवस्था हेतु आरआरएफ फोर्स के अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed