फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tire pyrolysis plant operating without permission sealed

Muzaffarnagar News: बिना अनुमति संचालित टायर पायरोलिसिस प्लांट सील

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tire pyrolysis plant operating without permission sealed
- क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने पारस फैक्ट्री पर मारा छापा
विज्ञापन

- जांच में मानकों की अनदेखी मिलने पर उठाया कदम
संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने बुढ़ाना क्षेत्र के गांव डबल मैं बिना अनुमति संचालित फैक्ट्री पर छापा मारकर जांच की। वायु प्रदूषण संबंधी निर्धारित मानक पूरे नहीं मिलने पर अधिकारियों ने टायर पायरोलिसिस प्लांट सील कर दिया।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने फैक्ट्री में पहुंचकर प्रदूषण से संबंधित व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों की जांच की। जांच के दौरान वायु प्रदूषण संबंधी मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों ने प्लांट को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अवर अभियंता राजा गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना अनुमति संचालन और नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed