{"_id":"5f9b0fd18ebc3e7502493bd4","slug":"four-bulletproof-jackets-sold-in-haryana-muzaffarnagar-news-mrt5085729129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बेची गई चार बुलेटप्रूफ जैकेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बेची गई चार बुलेटप्रूफ जैकेट्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षक नेता का अपराधी बेटा सुनील चंद्रा अपने गिरोह के सदस्यों के साथ अब तक चार बुलेटप्रूफ जैकेट्स बेच चुका था। आरोपी से जैकेट्स खरीदने वाले सभी लोग फिलहाल हरियाणा के हैं, जिन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
जानसठ पुलिस ने बुधवार को मीरापुर के मोहल्ला पछाला निवासी शिक्षक नेता चंद्रपाल के बेटे सुनील चंद्रा और उसके दो साथियों मान सिंह, निवासी कासमपुर खोला और मेरठ के मोहनपुरी निवासी श्याम किशन मेहरा को गिरफ्तार कर बुलेटप्रूफ जैकेट्स बेचने के धंधे का भंडाफोड़ किया था। पुलिस के अनुसार सुनील चंद्रा बीज निगम में अकाउंट ऑफिसर रहा है, जिसे लाखों के गबन में निलंबित किया गया था। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात नेपाल सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी सुनील चंद्रा व उसके साथियों से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर पता चला है कि सुनील चंद्रा मेरठ निवासी श्याम किशन मेहरा के माध्यम से चेन्नई से बुलेटप्रूफ जैकेट्स लाकर अब तक चार लोगों को बेच चुका है। यह संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। जिन चार लोगों को जैकेट्स बेचने की जानकारी मिली है, वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं, जिन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सुनील चंद्रा के गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के साथ ही उससे बुलेटप्रूफ जैकेट्स खरीदने वाले लोगों को चिह्नित करने के लिए तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की चार टीमों का गठन किया गया है। बहुत जल्द इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जाएगा।