फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four arrested for firing at ration dealer's son

Muzaffarnagar News: राशन डीलर के बेटे पर फायरिंग करने वाले चार गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for firing at ration dealer's son
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुटबी में प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहे राशन डीलर के बेटे मोहित कुमार पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी मोहित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 16 अक्टूबर को गांव के ही रवि उर्फ गुड्डू व बंटू उर्फ दीपक 15 साथियों के साथ वाहनों में सवार होकर उसके घर पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। उसने घर में घुसकर जान बचाई थी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। हमलावर फरार हो गए थे। भागते हुए कुछ लोगों की वीडियो फुटेज वायरल हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच में पांच आरोपियों की पहचान की गई, जिसमें से जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी घनश्याम व मोहित उर्फ जुगनू के अलावा थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव हड़ौली माजरा निवासी पारस व जतिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के बाद चार कार मौके से बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि उनकी रवि उर्फ गुड्डू व बंटू उर्फ दीपक से जान पहचान है। दोनों ने ही उन्हें गांव में बुलाया था। बरामद बुलेरो कार गिरफ्तार आरोपी घनश्याम की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनका चालान कर दिया। बरामद कारों में से एक पर भाकियू टिकैत ब्लॉक संगठन सलाहकार बघरा एवं प्रभारी कुटबा कुटबी लिखा है। उस पर भाकियू का झंडा भी लगा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed