फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Found a way for the new session, will increase Found a way for the new session, will increase the speed of registratione speed of registration

Muzaffarnagar News: नए सत्र के लिए खोजा रास्ता, बढ़ाएंगे पंजीकरण की रफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Found a way for the new session, will increase Found a way for the new session, will increase the speed of registratione speed of registration
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नए सत्र के प्रवेश को लेकर पंजीकरण की गति काफी धीमी है। जिले के एडेड कॉलेजों में पारंपरिक कोर्स में दाखिले को लेकर छात्रों का रुझान साल दर साल कम होता जा रहा है। स्नातक की डिग्री के साथ रोजगार का रास्ता तलाशने वाले युवाओं के लिए महाविद्यालयों ने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्स के जरिए जहां कॉलेजों में छात्र संख्या बढ़ाना उद्देश्य है। वहीं छात्रों के कौशल विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
पिछले डेढ़ महीने से महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण जारी हैं। 21 मई को विश्वविद्यालय की ओर से जारी हुए सर्कुलर में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे। एक माह बीत जाने पर मात्र 20 फीसदी पंजीकरण होने पर तिथि बढ़ाई गई। इसके बाद भी जिले के एडेड विद्यालयों में मात्र 30 से 35 फीसदी ही पंजीकरण हो सके हैं। इनमें अधिकांश पंजीकरण प्रोफेशनल कोर्स में ही हुए हैं।
विज्ञापन

जैन कन्या पाठशाला पीजी महाविद्यालय की प्राचार्या सीमा जैन का कहना है कि अब छात्राएं एडवांस कोर्स करना चाहती हैं, जिससे वह स्नातक की डिग्री के बाद आत्मनिर्भर बन सकें। इसके लिए इस बार से महाविद्यालय में बीबीए कोर्स संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एनईपी के तहत कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम चलाएं जाएंगे
सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि इस सत्र से नई शिक्षा नीति की नियमावली को ध्यान में रखकर कोर्स संचालित किए जाएंगे। महाविद्यालय में बीकॉम बीएफएसआई, बीएससी बॉयोटेक और बीबीए को शुरू किया जा रहा है।

बीकॉम बीएफएसआई सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया की पहल पर शुरू किया जा रहा है। इस तरह के पाठ्यक्रम नैक मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में ही चलाए जाएंगे। यह डिग्री प्रोग्राम है और तीसरे या चौथे सेमेस्टर के दौरान छात्र को सवैतनिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। नई शिक्षा नीति के अनुसार प्रत्येक सेमेस्टर पूरा होने पर कौशल प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed