फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former Union Minister Sompal Shastri said, farmers and poor got ruined due to inflation

बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री, महंगाई से किसान व गरीब हुआ बर्बाद

Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Sompal Shastri said, farmers and poor got ruined due to inflation
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में आयोजित आशीर्वाद पथ यात्रा जनसभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ यात्रा जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने कहा कि महंगाई की मार से देश का किसान व गरीब बर्बाद हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलकर देश की जनता को ठगा है। यह जनता इस सरकार को कभी माफ नहीं करेंगी। जिसका बदला वोट की चोट से चुनाव में लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में हुई जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने कहा कि वर्ष 1969 की तरह का जज्बा आज फिर यहां देखने को मिल रहा है। उस समय का सत्ता परिवर्तन इस बार भी होता नजर आ रहा है। जिसकी शुरुआत एक बार फिर से मुजफ्फरनगर से हो रही है। पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि आज परिवर्तन की यात्रा की शुरुआत हुई। किसान और जन विरोधी इस सरकार को उखाड़ना ही होगा। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने भाजपा को झूठे आंकड़े देने व झूठ बोलने वाली सरकार बताया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि देश का शिक्षित युवक बेरोजगारी की मार से परेशान है। पांच वर्षों ने सरकार ने गन्ने के दाम में 25 रूपये की बढ़ोतरी करके उसका मजाक उड़ाया है। पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि सरकार ने देश की सभी धरोहर को बेच डाला। यह सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन

शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी ने कहा कि देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक व रमानागर ने कहा कि कृषि कानून देश के किसान को बर्बाद करने के लिए लाए गए हैं। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, नूर सलीम राना, राव वारिश, मौलाना जमील, चौ मुश्तयाक, अभिषेक चौधरी, ब्रहमसिंह बालियान, प्रवीण बालियान, रंजनवीर, इरशाद, अंकित बालियान, अशोक बालियान, धर्मेंद्र तोमर, सतीश, सुरेंद्र सहरावत, पप्पन राठी आदि रालोद नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। डा अनिल डबास, विदित मलिक, वीरेंद्र भैंसी, गौरव बालियान, विकास कादियान, शक्ति मलिक, विनम्र, देवेश बालियान, सौरभ बालियान, मोहित मलिक, प्रभात मलिक, नौशाद खान, आदेश तोमर, शादाब अली, सौरभ बालियान, अमन रॉयल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गुलाम मौहम्मद जौला तथा संचालन रालोद के क्षेत्रीयमहासचिव बालकिशोर त्यागी व रालोद के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप के चौधरियों ने पगड़ी पहनाई
बुढ़ाना। जयंत चौधरी की मंच पर पहुंचते ही सभा स्थल पर जंयत चौधरी के नारों से गूंज उठा। मंच पर गठवाला खाप के चौधरी व बहावड़ी के थांबेदार चौ. श्यामसिंह, लांक के थांबेदार रविंद्र मलिक, बालियान खाप के मांगेराम, गुलाम मौहम्मद जौला व संजय कालखंड़े ने पगड़ी पहनाकर जयंत चौधरी का स्वागत किया।
वाल्मीकि समाज ने पगड़ी पहनाई
बुढ़ाना। वाल्मीकि समाज के चौधरियों ने भी मंच पर जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विकास गहलोत, कुबाड़ी सिंह व विपिन गहलोत सहित वाल्मीकि समाज के कई लोग मौजूद रहे।
ठाकुर समाज के चौधरियों ने तलवार भेंट की
बुढ़ाना। जन आशीर्वाद सभा में जयंत चौधरी के मंच पर पहुंचते ही ठाकुर समाज के कई चौधरी मंच पर पहुंच गए। बिराल गांव के पूर्व प्रधान दीपक कुमार, ठाकुर तेज सिंह नगवा व ठाकुर रामकुमार आदि ने ठाकुर समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। राधे ठाकुर ने ठाकुर समाज की ओर से जयंत चौधरी को तलवार भेंट की।
जींस व सफेद शर्ट ने युवाओं को लुभाया
बुढ़ाना। जयंत चौधरी कार्यक्रम में सफेद शर्ट व जींस में पहुंचे तो जनसभा में मौजूद युवाओं ने जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए। उनकी ड्रेस ने युवाओं को प्रभावित किया। सभा स्थल उनके नारों से गूंज उठा। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के पिछले दो वर्षों में युवाओं का जीवन अंधकार में चला गया है। कुछ युवक अधिक आयु होने के कारण विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित हो गए है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आयु में छूट दी जाएगी। उनके भाषण से युवा गदगद हो गए।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे ग्रामीण, यातायात हुआ बाधित
बुढ़ाना। जयंत चौधरी की जनसभा में कस्बा व देहात के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर अपने नेता को सुनने के लिए पहुंचे। सिर पर रालोद के निशान की टोपी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर झंडे लगाकर नारे लगाते हुए पहुंचे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सड़क पर भीड़ के कारण बुढ़ाना के सभी संपर्क मार्गो पर यातायात बाधित रहा। बुढ़ाना-बडौत मार्ग पर यात्री जाम में फंसें रहे।

भीड़ संभालने में पुलिस को पसीना छूटा
बुढ़ाना। जयंत चौधरी की जनसभा में अधिक भीड़ होने के कारण यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस को पसीना छूटा रहा। वाहन तथा भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने लेते हुए रालोद के कार्यकर्ताओं को आई कार्ड देकर तैनात रखा। युवा कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभालने में पुलिस का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed