{"_id":"5ff5ff898ebc3e2f20383823","slug":"former-mp-rajpal-saini-prepares-to-go-to-sp-muzaffarnagar-news-mrt519232920","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद राजपाल सैनी की सपा में जाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद राजपाल सैनी की सपा में जाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद राजपाल सैनी की सपा में जाने की तैयारी
मुजफ्फरनगर। जिले में वरिष्ठ बसपा नेता पूर्व सांसद राजपाल सैनी भी सपा में जाने की तैयारी में हैं। दो दिन पहले लखनऊ में अखिलेश यादव से हुई उनकी मुलाकात ने यह संकेत दे दिया है। राजपाल सैनी बसपा से विधायक, प्रदेश के मंत्री के अलावा राज्यसभा के सांसद भी रहे हैं।
जिले के बसपा नेताओं का सपा में जाने का क्रम लगातार बढ़ रहा है। बसपा से दो बार विधायक रहे अनिल कुमार पहले ही सपा ज्वाइन कर चुके हैं। बसपा से शहर सीट पर चुनाव लड़ चुके राकेश शर्मा ने भी सपा का दामन थाम लिया था। इनके बाद जिले में बसपा का मजबूत स्तंभ कहे जाने पूर्व सांसद राजपाल सैनी भी सपा में जाने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले लखनऊ में उनकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद उनका सपा में जाना तय माना जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का कहना है कि कुछ दिन पहले उनसे बात हुई थी। अब उनकी सीधी राष्ट्रीय अध्यक्ष से क्या बात हुई है इसकी जानकारी नहीं है। राजपाल सैनी से जब संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब न देते हुए कहा कि समर्थकों का दबाव है, वह जल्द ही कोई बड़ा राजनैतिक फैसला करने जा रहे हैं।