फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   former mp harendra malik becomes national general secretary of samajwadi party

Muzaffarnagar : सपा ने पश्चिम जाट राजनीति की बनाई पकड़, पूर्व सांसद को थमाई संगठन की साईकिल

Sun, 29 Jan 2023 05:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Jan 2023 05:41 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने पश्चिम जाट राजनीति में पकड़ बनाते हुए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का महासचिव बनाया है। मलिक चार बार विधायक और एक बार राज्य सभा सांसद रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है।

विज्ञापन
former mp harendra malik becomes national general secretary of samajwadi party
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सपा ने पश्चिम में जाट राजनीति में मजबूत पकड़ बनाने के लिए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। मलिक चार बार विधायक और एक बार राज्य सभा सांसद रहे हैं। उनका बेटा पंकज मलिक तीसरी बार विधायक है। कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है।
विज्ञापन


Meerut News : ससुराल वालों ने महिला को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन


पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने राजनीति की शुरूआत 1982 में बीडीसी के चुनाव से की थी। उनके भाई बघरा के ब्लॉक प्रमुख चुने गए।  1985 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने उन्हें खतौली से टिकट दिया तो वह विधायक चुने गए। इसके बाद तीन बार बघरा से विधायक रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन नेशनल लोकदल  से वह राज्यसभा सांसद रहे। पूर्व सांसद ने अपने बेटे पंकज मलिक को राजनीति में आगे बढाया तो वह अब तीसरी बार विधायक बने है। इससे पहले वह शामली और बघरा से एक-एक बार विधायक रहे हैं। हरेंद्र मलिक जिले की राजनीति में सबसे कद्दावार राजनीतिक लोगों में गिना जाता है।

Meerut News : पति की नही उतरी मेहंदी, बनाने पड़ गए पत्नी के पिंड, रो-रोकर बुरा हाल

मलिक की गिनती जिले के सूझबूझ वाले नेेताओं में होती है।  डीएवी डिग्री कॉलेज में पढते समय वह कबड्डी और कुश्ती की टीम के कप्तान रहे। हरेंद्र मलिक को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से सपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed