फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bride died in meerut just after two days in meerut due to gas geaser

Meerut News : पति की नही उतरी मेहंदी, बनाने पड़ गए पत्नी के पिंड, रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 29 Jan 2023 03:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Jan 2023 03:23 PM IST
सार

मेरठ में पति के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी और उसे पत्नी के पिंड बनाने पड़ गए। हादसे के बाद से इंजीनियर पति सदमे में आ गया है। शादी को केवल तीन दिन हुए हैं और पत्नी की अर्थी उठ गई। परिवार में मातम छाया हुआ है। मायका पक्ष भी ससुराल पहुंचा।

विज्ञापन
bride died in meerut just after two days in meerut due to gas geaser
मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पति के हाथों की मेहंदी तक नहीं उतरी की पत्नी का पिंडदान तक करना पड़ा। हादसे के बाद से पति सदमे में आ गया है। शादी को केवल तीन दिन हुए हैं और पत्नी की अर्थी उठ गई। परिवार में मातम छाया हुआ है। मायका पक्ष भी ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन

 
वहीं मेडिकल पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने शनिवार शाम को सूरज कुंड पर दुल्हन का अंतिम संस्कार कर दिया।

Meerut News : नौचंदी क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला, युवक ने की आत्महत्या, फराह नाम की युवती से थे संबंध
विज्ञापन


मेरठ के जागृति विहार में शादी के तीसरे दिन दुल्हन की ससुराल से अर्थी निकाली गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 जनवरी को इंजीनियर पति के साथ महिला की शादी हुई थी। शनिवार सुबह बाथरूम में नहाते वक्त गैस गीजर से दम घुटने के बाद मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Meerut : गीजर की गैस से हो रहे हादसे, इंजीनियर की पत्नी की दम घुटने से मौत, रखें ये खयाल

मूलरूप से गाजियाबाद निवासी पारस अपनी पत्नी वैशाली के साथ जागृति विहार में रहते हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनयर हैं। वह सुबह कंपनी चले गए। सुबह करीब दस बजे पत्नी वैशाली बाथरूम में गीजर से पानी गर्म कर स्नान कर रही थीं। इस दौरान दम घुटने के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। करीब 30 मिनट तक महिला बाथरूम में तड़पती रही।

महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाथरूम के पास पहुंचे। दरवाजा तोड़कर देखा तो बेहोश पड़ी थी। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

हादसे की जानकारी पर मेडिकल पुलिस पहुंची थी, लेकिन परिवार के लोगों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।
 

Baghpat News : थाने में परिजनों का जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed