फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MLA Shashibala Pundir returns to BJP

पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर फिर भाजपा में लौटी

Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Shashibala Pundir returns to BJP
शशीबाला पुंडीर, पूर्व विधायक - फोटो : DEVBAND
देवबंद। पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से पूर्व वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में चली गई थीं। बृहस्पतिवार को हापुड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शशीबाला पुंडीर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

शशीबाला पुंडीर ने 1985 में जनता पार्टी के टिकट पर देवबंद सीट से पहला चुनाव लड़ा था। उसके बाद 1989 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। 1991 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नसीब नहीं हुई। इसके बाद 1993 का चुनाव वह जीतकर वह पहली बार विधानसभा पहुंची थीं। 1996 के चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शशीबाला पर फिर भरोसा करके उन्हें टिकट दिया था, लेकिन सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राणा ने उन्हें हरा दिया था। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में चली गई थीं। इस बार वह देवबंद सीट से सपा का टिकट मांग रही थीं, लेकिन समाजवादी पार्टी ने यहां पर दिवंगत राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा को टिकट दे दिया। टिकट न मिलने से क्षुब्ध होकर शशीबाला पुंडीर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी को अलविदा कहकर फिर से भाजपा में शामिल हो गईं। शशीबाला ने बताया कि वह अपने घर लौट आई हैं, क्योंकि सपा में उनका सम्मान नहीं किया गया। देर शाम देवबंद लौटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। शशीबाला ने कहा वह पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी का प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed