फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former CM Akhilesh Yadav said, there will be change due to the revolution of farmers

बोले पूर्व सीएम अखिलेश यादव, किसानों के इंकलाब से होगा बदलाव

Thu, 11 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former CM Akhilesh Yadav said, there will be change due to the revolution of farmers
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में आयोजित कश्यप महासम्मेलन पूर्व मुख्यमंत्री का फूलमाला से स्वागत करते सप - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों, नौजवानों के सामने संकट है। नौकरी और रोजगार नहीं है। जनता ने मन बना लिया है, यूपी में बदलाव होना तय है। किसानों ने गरीबों ने तय किया है कि भाजपा का सफाया करने का काम करेंगे। 22 में किसानों का इंकलाब होगा और बदलाव होगा, कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के कश्यप महासम्मेलन में सपा अध्यक्ष ने किसानों को पहले ही फसल की कोई कीमत नहीं मिल रही है। जिस समय तीन कानून लागू हो जाएंगे, खेत भी नहीं बचेंगे। गोरखपुर, कानपुर और फर्रुखाबाद जेल प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पुलिस कस्टडी में सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में लोग मारे गए हैं। भाजपा सरकार के मानवाधिकार उल्लंघन के आंकड़े निकालने चाहिए। लॉकडाउन में गरीबों को वाहन नहीं मिले। सपा की एंबुलेंस से लोग घरों तक पहुंचे। भाजपा सरकार में ऑक्सीजन के बिना लोग मर गए।
विज्ञापन

याद दिलाए चौधरी चरण सिंह
पूर्व सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों ने चौधरी चरण सिंह के साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ी। भाजपा सरकार में किसान ठगा गया है, फिर से लड़ाई लड़नी होगी। किसानों की आय घट गई है और महंगाई बढ़ गई। 2014 और 2017 में जब आय दोगुनी करते की बात कही तब डीजल-पेट्रोल की कीमत क्या थी। आमजनों को इसका हिसाब-किताब लगाना होगा। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर जब से आए हैं, तब से भाजपा के लिए लोगों ने दरवाजे बंद करने शुरू कर दिए हैं। भरोसा है कि इस इलाके से भी भाजपा के लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed