फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former chairman of Jansath Tanwar and Bhadana fined

Muzaffarnagar News: जानसठ के पूर्व चेयरमैन तंवर और भड़ाना पर जुर्माना

Fri, 31 Jan 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Former chairman of Jansath Tanwar and Bhadana fined
- लोक आयुक्त ने शिकायत की सुनवाई पर किया जुर्माना
विज्ञापन

- डीएम ने तहसीलदार को वसूली करने के लिए भेजा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। लोक आयुक्त ने नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों और सामानों की खरीदारी करने में गड़बड़ी की शिकायत पर सुनवाई करते हुए पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर और प्रवेंद्र भड़ाना पर जुर्माना लगाया है। लोक आयुक्त का आदेश तहसीलदार को मिला है।
कस्बे के पूर्व सभासद नवनीत कांबोज ने दो वर्ष पूर्व लोक आयुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर और प्रवेंद्र भड़ाना ने विकास कार्यों और नगर पंचायत के लिए खरीदे गए सामानों में धांधलेबाजी की है। पूर्व सभासद ने बताया कि लोक आयुक्त ने इस मामले में सुनवाई करते हुए दोनों को दोषी माना है। लोक आयुक्त ने पूर्व चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना से 15 हजार 72 रुपये और पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर से 85 हजार 85 रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दोनों पूर्व चेयरमैनों से जुर्माना की रकम वसूल करने के आदेश का पत्र तहसील में जिलाधिकारी को भेजा है। तहसीलदार सतीश चंद बघेल का कहना है कि डीएम की ओर से जुर्माने की रकम दो पूर्व चेयरमैनों से वसूल करने का पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed