{"_id":"5eac54f38ebc3e90ad28fe33","slug":"forgot-the-baddies-among-your-loved-ones-muzaffarnagar-news-mrt480002869","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों के बीच आकर भूल गए दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों के बीच आकर भूल गए दुश्वारियां
विज्ञापन
मध्यप्रदेश एवं झांसी से रोडवेज बस द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचे मजदूर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अपनों के बीच आकर भूल गए दुश्वारियां
मुुजफ्फरनगर। दूसरे प्रदेशों और जिलों में रहकर कामकाज में लगे श्रमिकों को रोडवेज बसों से जिले में लाया गया। शुक्रवार को मध्य प्रदेश, झांसी और कानपुर से 79 मजदूर यहां पहुंचे। रोडवेज बस स्टैंड पर जांच करने के बाद उनके क्षेत्र में बने क्वारंटीन सेंटरों में भेज दिया गया।
मध्य प्रदेश से 47 और कानपुर से 32 श्रमिकों को मुजफ्फरनगर लगाया गया। इनमें कई महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के बतूल में रहकर कोल्हुओं पर काम करने वाले कुटबा के पवन और राजबीर, सैदपुर खुर्द के सुखचंद अन्य श्रमिकों के साथ अपने जिले में पहुंचकर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि वे वहां पर गन्ना कोल्हुओं पर काम कर रहे थे। लेकिन करीब 15 दिन से काम बंद है। ठेकेदार पर नदारद हो गया। ऐसे में खाने-पीने की दिक्कत होने लगी थी। योगी सरकार द्वारा जारी किए हेल्पलाइन नंबर पर उन्होंने कॉल किया गया उन्हें यहां लाया गया। वे अपने जिले में तो आ गए हैं, लेकिन घर पर पता नहीं कब जा पाएंगे। अलग-अलग बसों से आए श्रमिकों की रोडवेज पर ही जांच की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी ने सभी का रिकार्ड तैयार किया। श्रमिकों में ज्यादातर बुढ़ाना और पुरकाजी क्षेत्र के थे। सभी को उनके क्षेत्रों में बने क्वारंटीन केंद्रों पर भेज दिया गया। जिन बसों से इन्हें भेजा गया, उन्हें फायरब्रिगेड ने सैनिटाइज किया।

मध्यप्रदेश एवं झांसी से रोडवेज बस द्वारा मुजफ्फरनगर पहुचें मजदूर ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मध्यप्रदेश एवं झांसी से रोडवेज बस द्वारा मुजफ्फरनगर पहुचें मजदूर का तापमान जांचता स्वास्थ कर्म?- फोटो : MUZAFFARNAGAR