{"_id":"639cbef27655924af96c8d98","slug":"forgetting-the-defeat-of-khatauli-the-workers-should-get-ready-for-the-body-elections-muzaffarnagar-news-mrt6180452107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली की हार भूलकर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली की हार भूलकर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
विज्ञापन
गाधी नगर कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव के संबध में बैठक करते भाजपा पार्टी पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- हर निकाय पर दर्ज करनी है जीत, प्रत्येक बूथ पर कड़ी मेहनत करनी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। समीक्षा बैठक में वक्ताओं ने खतौली उप चुनाव में मिली हार को भुलाकर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक एवं प्रदेश के राज्य मंत्री ब्रिजेश सिंह ने कहा कि जिले की सभी दस निकायों में जीत दर्ज करनी है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मजबूत पकड़ होनी चाहिए।
गांधी नगर स्थित कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान खतौली के निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी भी मौजूद रहे। बीच-बीच में उप चुनाव की चर्चा हुई तो वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। वक्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से करें।
जिला संयोजक ने कहा कि निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट प्राप्त कर निकाय में आने वाले सभी मंडलों पर निरीक्षण को भेजने का कार्य करें। बूथ की वोटर लिस्ट में प्रत्येक पेज पर एक प्रमुख बनाना है, जिसमें 90-100 मतदाता होंगे। वोटर लिस्ट के प्रत्येक पेज के लिए पांच व्यक्तियो की समिति बनानी है। जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-20 का अध्यक्ष बनाया गया है, यह देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। पूरे देश में 56 कार्यक्रम होंगे, जिसमें से चार कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में होंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी अपने-अपने मंडलों में बैठक करें व निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बूथों की बैठक तय करें। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक एवं नगर पालिका परिषद चुनाव संयोजक अशोक कंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल और एमएलसी वंदना वर्मा ने विचार रखे। संचालन जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल ने किया। जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, विनीत कात्यायन, नितिन मलिक, अमित चौधरी, शरद शर्मा, राजीव सिंह, रोहताश पाल, संजय गर्ग, राकेश आडवाणी,सचिन सिंघल, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, वैभव त्यागी, सुधीर खटीक, राहुल वर्मा और अचिंत मित्तल उपस्थित रहे।
राष्ट्रवाद की हार, जातिवाद की जीत हुई: विक्रम सैनी
मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा के उप चुनाव में मिली हार के बाद निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी पहली बार किसी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खतौली में राष्ट्रवाद की हार हुई है और जातिवाद की जीत हुई है। उनके चुनाव में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने सबसे ज्यादा मेहनत की है। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने भी खूब मेहनत की। गुर्जर समाज के नेताओं ने भी खूब मेहनत की। लेकिन समीकरण इस तरह बदले कि जाट , गुर्जर और दलित समाज के वोट अपेक्षा के हिसाब से नहीं मिल सके। हवा बदली हुई थी, बसपा चुनाव मैदान में नहीं थी। इसी वजह से चुनाव का गणित बदला है। भाजपा के कार्यकर्ता फिर मेहनत करेंगे। किसी भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को हताश होने की जरूरत नहीं है। संगठन के लिए दोगुनी ताकत से मेहनत करते रहेंगे।

निकाय चुनाव के संबध में बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR