फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Forgery in sugarcane supply

गन्ना सप्लाई के नाम पर फर्जीवाड़ा से किसानों में आक्रोश

Wed, 11 Apr 2018 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Forgery in sugarcane supply
अपनी समस्या लेकर चीनी मिल पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के किसानों में चीनी मिलों में गन्ना सप्लाई में फर्जीवाड़ा करने से आक्रोश व्याप्त है। दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना में माफिया द्वारा एक सट्टे पर पांच स्थानों पर गन्ना सप्लाई करने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने 12 अप्रैल को मिल परिसर में महापंचायत करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, गंगा खादर के किसानों ने मिल में मुख्य लेखाकार से मिलकर गेट पर गन्ना डालने के लिए बंद किए गए किसानों के गन्ना सट्टा चलाए जाने की मांग की है। मोरना क्षेत्र के किसानों ने किसी भी सूरत में चार से पांच स्थानों पर चलने वाले गन्ना सप्लाई सट्टों को नही चलने देने की बात कही।  
विज्ञापन


मोरना मिल में एक गन्ना सट्टे पर चार से पांच जगहों पर गन्ना सप्लाई किए जाने की जानकारी मिलने पर गांव धीराहेड़ी, माजरा, करहेड़ा, कादीपुर अथाई, भोकरहेड़ी, छछरौली, मोरना, बेहड़ा थ्रू, इस्सोपुर, भोपा आदि के रामपाल सिंह, गुलबीर सिंह, राजपाल सिंह, जगत सिंह, सोरण, बिन्नू राठी, हरपाल सिंह, बाबूराम राठी, संजीव डायरेक्टर, सुक्रमपाल प्रधान, सोहनपाल, महेंद्र सिंह, मगंतराम, हरि सिंह आदि किसानों ने एक गन्ना सप्लाई पर चार से पांच जगहों पर अवैध रूप से गन्ना तौलने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मिल के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए गंगा खादर क्षेत्र में सक्रिय गन्ना माफिया पर फर्जीवाड़े का केस चलाने, कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उन गन्ना माफिया के नाम सार्वजनिक करने की मांग की। 

एक कोड पर पांच जगहों पर गन्ना आपूर्ति
मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक ने जारी एक बयान में बताया कि किसानों की मांग पर अवैध रूप से गन्ना सप्लाई को लेकर मिल के गन्ना सट्टा सप्लाई विभाग के द्वारा जांच कराई गई है, जिसमें किसानों ने दो जगहों व किसानों ने चार से पांच जगहों पर एक कोड पर गन्ना सप्लाई किया है।

इनमें मुख्य रूप से मोरना मिल गेट व खाईखेड़ी मिल के शुक्रताल प्रथम, शुक्रताल द्वितीय पुरुषोत्तमपुर, मुर्शिदाबाद आदि गन्ना सेंटरों पर गन्ना सप्लाई सट्टे के द्वारा अवैध रूप से हजारों क्विंटल गन्ने की सप्लाई करने का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। अभी जांच चल रही है।

इतने बड़े गन्ना सप्लाई में किए गए घोटाले को लेकर मौजूद किसानों ने मोरना मिल में बृहस्पतिवार को किसानों की महापंचायत करने का एलान करते हुए किसानों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।


वहीं, गंगा खादर के गांव मजलिसपुर तौफीर व बिहारगढ़ के प्रधान बुधराम चौहान के नेतृत्व में महेंद्र चौहान, सुबोध, शिवकुमार, बिटटू, विकास, राहुल, ओमपाल, तुलसी पाल्ली, ओमपाल आदि किसानों ने बताया कि वे मिल गेट पर गन्ना सप्लाई करते हुए आए हैं। उनको गन्ना माफियाओं के साथ बेवजह घसीटा जा रहा है। जांच कराकर हमारे बंद गन्ना सट्टे को चालू कराया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed