फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Force left for three-tier panchayat elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फोर्स रवाना

Thu, 15 Apr 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Force left for three-tier panchayat elections
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फोर्स रवाना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रथम चरण का मतदान कराने के लिए जनपद से करीब एक हजार पुलिसकर्मी अन्यत्र जनपदों के लिए रवाना किए गए हैं। वहीं, जिले में द्वितीय चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों की आमद होगी, जिनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 15 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए जनपद से करीब एक हजार पुलिसकर्मी अन्यत्र जनपदों में ड्यूटी के लिए रवाना किए गए हैं। मंगलवार शाम मतदान के लिए रवाना होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन स्थित हॉल में एसएसपी अभिषेक यादव ने कोविड-19 की नियमावली का पालन करते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जिले से करीब एक हजार पुलिसकर्मी प्रथम चरण के मतदान के लिए रवाना किए गए हैं। इनमें एक एडिशनल एसपी व दो सीओ भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में द्वितीय चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए जिले में करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों की आमद होगी। इनमें दो एडिशनल एसपी के साथ ही नौ सीओ और कई इंस्पेक्टर व दरोगा भी आएंगे। उक्त सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में ठहराया जाएगा, जिनके ठहरने व खाने-पीने की सभी व्यवस्था जिला स्तर से ही की जाएगी। जनपद पुलिस आने वाले इन पुलिसकर्मियों के रहने-खाने की व्यवस्था करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed