{"_id":"608c48ba8ebc3e8dc4569a60","slug":"for-samples-of-301-people-in-the-midst-of-an-uproar-muzaffarnagar-news-mrt536625430","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच 301 की कोविड जांच के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच 301 की कोविड जांच के लिए नमूने
विज्ञापन
हंगामे के बीच 301 लोगों के नमूने लिए
मुजफ्फरनगर, चरथावल। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कस्बे में सीएचसी और नगर पंचायत बूथ पर हंगामे के बीच 301 लोगों के नमूने लिए गए। पंचायत चुनाव की मतगणना में एंटीजन रिपोर्ट कराकर तत्काल रिपोर्ट लेने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
सीएचसी केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि रेपिड किट जिला मुख्यालय से नहीं मिल पाने से आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। चरथावल में जांच को लेकर आपाधापी की वजह पंचायत चुनाव की मतगणना है। कई गांवों के लोगों ने रिपोर्ट साथ लाने को लेकर हंगामा किया। शाम तक नगर पंचायत बूथ पर 76 और सीएचसी पर 225 लोगों के नमूने लेकर आरटीपीसीआर को भेज दिया गया है। लैब सहायक प्रमोद शर्मा, अनिल कुमार और रामतीर्थ सिंह का सहयोग रहा।