फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Footpaths lost due to encroachment competition

अतिक्रमण की होड़ में गुम हो गए फुटपाथ

Thu, 08 Apr 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Footpaths lost due to encroachment competition
शहर में टाउन हाल रोड पर फुटपाथ पर ठेलों पर रख कर सामान बेचते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अतिक्रमण की होड़ में गुम हो गए फुटपाथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में पैदल चलने वाले लोगों के लिए मुख्य सड़कों के किनारे बनाए गए फुटपाथ ठेली-पटरी वालों की लगातार बढ़ती भीड़ के साथ ही दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण में गुम हो चुके हैं।
शहर के व्यापारियों के बीच लगी अतिक्रमण की इस होड़ में हालात यहां तक विकट हो चुके हैं कि पालिका की विभिन्न मार्केट्स में दुकानों के आगे पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए गलियारे भी अस्थायी दुकानों का रूप ले चुके हैं। इन गलियारों से पैदल निकलना भी अब दूर की कौड़ी हो चुका है। साल में एक-आध बार पालिका के अफसर शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर होर्डिंग्स-बैनर व बोर्ड उतरवाते हैं और औपचारिकता पूरी कर शांत बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

- रुड़की रोड पर पालिका मार्केट
शहर के शिवचौक स्थित अंगूरी टावर से शुरू होकर पुरानी तहसील व शहर कोतवाली के बाहरी हिस्से को कवर करती इस मार्केट में 24 से अधिक दुकानें हैं, जिनके बाहर बने गलियारे पूरी तरह दुकान का रूप ले चुके हैं। अंगूरी टावर बीते समय की बात हो चुकी है, जिसके साथ ही इस मार्केट के गलियारे भी अब शायद ही किसी को याद हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसडी मार्केट की झांसी रानी रोड
शिवचौक के सामने स्थित क्लीनिक से शुरू होकर सनातन धर्मसभा भवन वाली गली तक की यह रोड पूरी तरह अतिक्रमण की जद में है। यहां अतिक्रमण दुकानों के बाहर बने नाले को समाहित करते हुए सड़क पर करीब पांच फीट आगे तक पहुंच चुका है। इस मार्ग के दूसरी ओर बीएसएनएल दफ्तर के पीछे वाली मार्केट का भी कमोबेश यही हाल है।
- जिला परिषद के बाहर स्थित मार्केट
शहर के झांसी रानी से कोर्ट रोड जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ पालिका की मार्केट हैं। यहां भी दुकानों के बाहर बने गलियारे अस्थायी दुकानों का रूप ले चुके हैं। कई दुकानदारों ने तो इन गलियारों पर कब्जा करते हुए इनमें स्थायी निर्माण तक करा लिए हैं, लेकिन अफसरों को अतिक्रमण का यह रूप दिखाई ही नहीं देता।
- टाउन हॉल से सोल्जर बोर्ड मार्ग
शहर के टाउन हाल रोड पर दोनों ओर के फुटपाथ पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। यहां एक तरफ पालिका पार्किंग की आड़ में चोपाटी बाजार के साथ ही अस्थायी मार्केट बन चुका है, वहीं दूसरी तरफ का फुटपाथ व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण करने के साथ ही वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, कुछ हिस्से पर ठेली वालों ने कब्जा कर रखा है।

कोट..
पालिका ईओ को इस संबंध में निर्देशित किया गया है, लेकिन पुलिस फोर्स के चुनाव में व्यस्त होने के कारण अभियान शुरू नहीं हो पाया। चुनाव खत्म होते ही शहर में अतिक्रमण के खिलाफ वृहद अभियान चलाया जाएगा। - अभिषेक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

टाउनहाल रोड पर सड़क के किनारे की गई वाहनों की पार्किंग।

टाउनहाल रोड पर सड़क के किनारे की गई वाहनों की पार्किंग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर की नगर पालिका मार्किट के फुटपाथ  पर  किया गया अतिक्रमण।

शहर की नगर पालिका मार्किट के फुटपाथ पर किया गया अतिक्रमण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed