फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Football, bat election mark for the post of head

प्रधान पद पर कोई खेलेगा फुटबाल तो कोई करेगा बल्लेबाजी

Sat, 27 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Football, bat election mark for the post of head
प्रधान पद पर कोई खेलेगा फुटबाल तो कोई करेगा बल्लेबाजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद हिंदी वर्णमाला के वर्णानुक्रम में उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए चिह्न का आवंटन होगा। नियत तिथि तक नाम वापसी के बाद निर्वाचन क्षेत्र से वैध पाए गए प्रत्याशियों विभिन्न चुुनाव चिह्न दिए जाएंगे। प्रधान पद के सर्वाधिक 57 एवं सदस्य ग्राम पंचायत पर सबसे कम 18 प्रतीक चिह्न सूची में रखे हैं।
प्रधान के लिए ये होंगे चुनाव चिह्न
अनाज औसता किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरम बोर्ड, कोट, खडाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया, पालकी, पूल, फावड़ा, फुटबाल, फूल और घास, बल्लेबाज, बस, बांसुरी, बाल्टी, बिजली का खंभा, बल्ब, बेंच, बैलगाड़ी, भवन, भुट्ठा, मोटर साइकिल, मोमबत्ती, रिच, लिफाफा, वायुयान, हथौड़ा, आइसक्रीम, अलमारी, ऊन का गोला, कंघा, गुब्बारा, गैस सिलिंडर, टमाटर, दीवार घड़ी, प्रेशर कुकर है। मतपत्र का रंग हरा रहेगा।
विज्ञापन

कोई चलाएगा रिक्शा, तो कोई खाएगा अंगूर
ग्राम सदस्य पद के लिए 18 प्रतीक चिह्न में आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन का बल्ला, ब्रुश, ब्लैक बोर्ड, रिक्शा, शंख और सुराही है। मतपत्र सफेद रंग का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलेंगे गुल्ली डंडा, चलाएंगे चकला बेलन
क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 36 चुनाव चिह्न का आवंटित किया जाएगा। उनमें अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की (चकिया), ईंट, कड़ाही, कांच का गिलास, कुंआ, केला का पेड़, गुल्ली डंडा, गेंद और हॉकी, चकला बेलन, चिड़िया का घोंसला, जीप, टॉर्च, टेबिल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्राक, भगौना, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, लेटर बाक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हसिया और हारमोनियम है। मतपत्र का रंग नीला है।

कोई बजाएगा गिटार तो कोई चलाएगा पिस्टल
निर्वाचन आयोग की सूची के मुताबिक जिला पंचायत पदों के लिए 53 चुनाव चिह्न का आवंटन हो सकेगा। आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, घड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला चाबी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा-बेल्चा, बल्ला, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लट्टू, लाउड स्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री, सीटी, सैनिक, स्कूटर, ठेला, हल, हेलीकाप्टर, कटहल, मेज, मोबाइल फोन, लहसुन, सपेरा, सीमेंट की बोरी, सूट केस और हैंगर प्रस्तावित है। मतपत्र का रंग गुलाबी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed