{"_id":"5f47fa668ebc3e1769523caf","slug":"food-department-raids-crushers-samples-filled-khatauli-news-mrt498339839","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हुओं पर छापा, सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हुओं पर छापा, सैंपल भरे
विज्ञापन
कोल्हुओं पर छापा, नमूने भरे
मोरना। खाद्य विभाग की टीम ने मोरना क्षेत्र में चल रहे गुड़ कोल्हुओं में बनाए जा रहे गुड़ में भारी मिलावट की शिकायत पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान गांव छछरौली में दो कोल्हुओं के गुड़ सैंपल एकत्र किए। गुड़ में मिलाए जा रहे केमिकल्स के कट्टे को सील किया। गुड़ के सैंपल को जांच के लिए वाराणसी लैब भेजा जाएगा।
उपजिलाधिकारी जानसठ विजय कुमार को मोरना क्षेत्र में चलाए जा रहे कोल्हुओं पर गुड़ बनाने में केमिकल्स का भारी मात्रा में प्रयोग किए जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी मोहित कुमार अहलावत, प्रेमचंद , राकेश कुमार आदि ने पुलिस के साथ मोरना -भोकरहेड़ी मार्ग पर गांव छछरौली में देवेंद्र कुमार व सतीश के चल रहे कोल्हुओं पर छापा मारा। गुड़ के सैंपलों को एकत्र करते हुए देवेंद्र सिंह के मिले चुन्ने के कट्टे को सील किया। खाद्य सुरक्षा टीम अधिकारी नीरज कुमार अहलावत ने बताया कि गुड़ सैंपलों को जांच के लिए वाराणसी लैब में भेजा जाएगा। वहीं, मोरना, भोपा, ककरौली आदि क्षेत्र में चल रहे कोल्हुओं पर भी केमिकल्स युक्त गुड़ बनाने की शिकायतें लगातार आ रही है। इन सभी पर छापा मारे गए।